सीधी—भाजपा के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र शरण सिंह चौहान ने घटना की जानकारी मिलते ही सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शासन प्रशासन एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों को घटना की पूरी जानकारी दी और पीड़ित जनों को सांत्वना देते हुए नजर आए।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि आज सीधी जिले के ग्राम शरदा में बस के अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने से कई घरों के चिराग बुझ गए, घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री तुलसी सिलावट,रामखेलावन पटेल, प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी व सांसद श्रीमती रीती पाठक से चर्चा उपरांत दिवंगत लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित सहायता राशि परिजनों तक पहुंचाने के लिए मंत्री ने कमिश्नर रीवा को निर्देशित किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष डा. राजेश मिश्रा,प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मनोज भारती,आनंद बिहारी मिश्र,मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला,अशोक वर्मा, पुष्पराज सिंह,निशांत मिश्रा,रामकुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को इस बज्रघात को सहने की शक्ति प्रदान करें साथ ही जो लोग घायल हैं वे शीघ्र ही स्वस्थ हो ऐसी कामना पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों एवं विधायकों ने की है।