जबलपुर। संस्कारधानी कि फिजा भी अब पहले जैसी नहीं रही अब यहां आए दिन संस्कारधानी को शर्मसार करने वाली घटनाएं होना आम बात हो गई है हाल ही में बीजेपी नेता पर एक महिला ने दुष्कर्म सहित ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में दर्ज एक FIR के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी को नशीला शरबत पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसके वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। पीछा छोड़ने के बदले भाजपा नेता ने महिला के पति से 10 लाख रुपए की मांग की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार नहीं किया था।
BjP नेता चुपके से शरबत में मिलाई नशे की दवा
पीड़िता ने बताया है कि भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू का अपने ही वार्ड निवासी एक महिला के घर आना-जाना था। महिला का पति सरकारी नौकरी में बाहर है। वर्ष 2019 में महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी पहुंचा। उसने शरबत बनाने के लिए कहा। महिला शरबत लेकर आई तो उसे फिर पानी लाने भेज दिया। इसके बाद महिला के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया। शरबत पीने के बाद महिला पर बेहोशी छाने लगी। इसी दौरान जब महिला चाह कर भी विरोध नहीं कर पा रही थी। भाजपा नेता ने उसके साथ रेप किया और इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ आए दिन बलात्कार करने लगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर सितंबर 2020 में वह पति के पास रहने चली गई। आरोपी की हरकत इसके बाद भी नहीं रुकी। वह महिला को सोशल मीडिया ऐप के जरिए कॉल करके ब्लैकमेल करने लगा।
पति को आपत्तिजनक फोटो और चैट भेजे
पीड़िता ने बताया कि बीजेपी नेता फ़ोटो और चैटिंग वायरल करने उसे धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह महिला पर वापस आने का भी दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके पति के पास महिला की आपत्तिजनक फोटो और बातचीत के अंश मैसेज कर दिए। पति ने पीड़िता से सच्चाई पूछी तो उसने सारा हाल कह सुनाया।
पति के साथ पहुंच रेप का मामला कराया दर्ज,नेता फरार
इसके बाद पीड़िता को लेकर उसका पति जबलपुर आया और महिला थाने में आरोपी राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा के मुताबिक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है