CRIME मेरठ। ससुर और बहू के रिश्ते को बाप बेटी का दर्जा दिया गया है लेकिन एक कलयुगी ससुर ने इस रास्ता को कलंकित कर दिया जी हां डाक्टर ससुर ने बहू को नशे की गोली देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति को जानकारी दी तो उसने चुप रहने की धमकी दी। साथ ही उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर में ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 27 नंबर 20 को नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। ससुर डाक्टर हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि नशे की गोली देकर ससुर उससे दुष्कर्म करते थे। इसकी शिकायत पति से की तो उसने पिटाई करते हुए चुप रहने की धमकी दी। विरोध करने पर 14 मार्च 21 को मिट्टी का तेल डाल दिया। शोर मचाने पर काम करने वाले आ गए और उसे बचाया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया।
उसी दिन वह दिल्ली भाई के घर पहुंची और जानकारी दी। अगले दिन ससुराल पहुंची तो घर में घुसने नहीं दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। अब पीड़िता ने मायके पहुंचकर आरोपित ससुर पर दुष्कर्म और पति व सास के खिलाफ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तभी से आरोपित फरार हैं और उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।
साभार दैनिक जागरण