FIFA World Cup – नोरा फतेही जमकर ट्रोल हो रही हैं। नोरा पर फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैन फेस्टिवल(festival) में गलत तरीके से तिरंगे को पकड़ने, लहराने और अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। सबसे पहले नोरा (nora)को स्टेज पर फेंककर तिरंगा(tricolor) दिया गया। तब नोरा इसे पकड़कर ऐसे लहराती नजर आईं जैसे यह देश का तिरंगा नहीं बल्कि दुपट्टा हो।
FIFA World Cup – नोरा फतेही के धमाकेदार डांस और ग्लैमरस लुक (Explosive dance and glamorous look)के चर्चे देश ही नहीं दुनिया में भी हैं। नोरा की इसी लोकप्रियता (Popularity)की वजह से उन्हें कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करने का मौका मिला। नोरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में जबरदस्त डांस किया। नोरा ने स्टेज पर तिरंगा लहराते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए। लेकिन इस दौरान नोरा से एक बहुत बड़ी गलती हो गई, जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं।
नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया – FIFA World Cup
वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi)कहती हैं- भारत भले ही फीफा वर्ल्ड कप(fifa world cup) में न हो, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं। हमारे संगीत से, नृत्य से। नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड (excited)हो जाते हैं। वे हूटिंग करने लगते हैं। नोरा के साथ-साथ दर्शक भी जय हिंद के नारे लगाते हैं। स्टेडियम में भारत के नारे लगे। नोरा का तिरंगा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया(video social media) पर खूब शेयर किया जा रहा है।
नोरा फतेही हुईं ट्रोल – FIFA World Cup
नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, उसे लहराने और उसकी बेइज्जती (Disgrace)करने के आरोप लग रहे हैं। सबसे पहले नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया। नोरा स्टेज पर गिरे झंडे को उठाकर ऐसे लहराती नजर आईं जैसे वह कोई दुपट्टा हो, देश का तिरंगा नहीं। हद तो तब हो गई जब नोरा ने उल्टा तिरंगा लहरा दिया। उसे दुपट्टे की तरह लहराया और अपने चारों ओर लपेट लिया। नोरा ने जिस तरह से मंच से नीचे खड़े शख्स को तिरंगा लौटाया उसकी आलोचना भी हो रही है.
FIFA World Cup – नोरा फतेही का तिरंगे को गलत तरीके से पकड़कर उल्टा लहराना विवादों में आ गया है। यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। शख्स ने लिखा- तिरंगा गलत पकड़ा गया है। दूसरे ने लिखा- तिरंगा देने का तरीका बहुत गलत था। यह तिरंगे का अपमान करने जैसा था। यूजर लिखते हैं- नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती हैं। नोरा ने तिरंगे का अपमान किया। यूजर के मुताबिक नोरा को तिरंगा लहराना भी नहीं आता है. यह अपमानजनक है। नोरा फतेही की इस हरकत से लोग काफी निराश हैं। ट्रोलिंग पर नोरा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/CljduQ9h5lP/?utm_source=ig_web_copy_link
FIFA World Cup – नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2022 की वजह से चर्चा में हैं। उनके डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। नोरा के डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स का कहना है कि बैकग्राउंड डांसर ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ है. वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि यह सिर्फ गलतफहमी है। अब सच क्या है ये तो नोरा ही बेहतर बता सकती हैं।