सिंगरौली 23 मई। कांग्रेस हाई कमान द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में किये गये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में सिंगरौली शहर जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल को नियुक्त किया गया। अरविन्द सिंह के कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से ही पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। इसी को लेकर आज कांग्रेस के ही पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारवार्ता आयोजित कर श्री चंदेल की नियुक्ति पर अपना कड़ा ऐतराज व विरोध व्यक्त किया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि जो व्यक्ति कांग्रेस की खिलाफत करता रहा हो और पार्टी में बगावती तेवर अपनाता रहा हो उसे पार्टी हाई कमान द्वारा शहर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपना उन्हें किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है।
इसी बात को लेकर आज नौगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में जहां पार्टी हाई कमान एवं संगठन पर कई गंभीर सवालिया निशान लगाये। वहीं श्री चंदेल की नियुक्ति पर अपनी असहमति जाहिर की। इस अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल ने कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता की हैसियत से कार्य करते रहे हैं और उनकी सोच जातिगत नहीं बल्कि दलगत रही है। कांग्रेस के सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी गाइड लाइन के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के निर्देशों के मुताबिक उन्होंने हर वर्ग को पार्टी से जोडऩे का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिस पदाधिकारी द्वारा पार्टी में रहकर हर बार पार्टी के विरोध में कार्य किया हो और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़कर पार्टी प्रत्याशी को पराजित कराने का कार्य किया हो ऐसे व्यक्ति को वे पार्टी के शहर अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह ने भी अरविन्द सिंह चंदेल की नियुक्ति पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा फिलहाल चंबल एवं ग्वालियर क्षेत्र में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव के मद्देनजर इन जिलों में पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। ऐसे में सिंगरौली में पार्टी द्वारा बिना सहमति के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति समझ से परे है। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा इस मामले में पुनर्विचार नहीं किया गया तो पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में पार्टी को रूख्सत करने का विचार करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिब अमित द्विवेदी,अनुज शुक्ल(प्रदेश सचिव) कामगार कांग्रेस, रामगोपाल पाल, पूर्व पार्षद रामसागर शाह, ललित सिंह, अरूण सिंह, राजकुमार शाह, कामता बसोर, अजय शाह, कैलाश शाह, राधिका शाह, सुभाष शाह मौजूद रहे।
5 Comments
Would love to constantly get updated outstanding website! .
There is noticeably a bundle to learn about this. I assume you made sure good factors in options also.
You completed a few nice points there. I did a search on the theme and found the majority of people will go along with with your blog.
I like this post, enjoyed this one appreciate it for putting up.
Hey there, You have done a great job. I will certainly digg it and for my part recommend to my friends. I’m confident they’ll be benefited from this site.