Singrauli News : सिंगरौली। सदर विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओ और मतदाताओं की नब्ज़ टटोलने भेजे गए उत्तर प्रदेश के महाराज गंज क्षेत्र के विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने प्रवास के एक सप्ताह बाद आज आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के विकास की जमकर कसीदे पढ़े। पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने जो काम 55 साल में नहीं किया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 9 साल में कर दिखाया है।
Singrauli News : भाजपा कार्यालय में रविवार की सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंगरौली विधानसभा के प्रवासी विधायक श्री कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कल्पनाओ को भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सपनो को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई रीती नीति नहीं है वह लोगों के साथ भेदभाव करती रही है। लेकिन भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी जाति धर्म के लोगो को गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा का लक्ष्य अंतिम छोर तक के गरीब का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली के लोग और सिंगरौली के कार्यकर्ता अच्छे है, यहां विकास की हर कसर दूर की जाएगी।
श्री कन्नौजिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक निर्वाचित होगा। और निश्चित तौर पर यह प्रदेश और यह जनपद विकास की प्रगति की ओर जाएगा। और विकास की गाथा लिखी जाएगी। कार्यकर्ता बहुत खुश है और थोड़ा बहुत जो रूठे हैं वह भी मान जाएंगे और हम अपने मकसद में सफल होंगे।महंगाई के मुद्दे पर कहा कि लोगो कि आय के मुताबिक महगाई नहीं है, कांग्रेस की सरकार में गैस के लिए लम्बी लम्बीं लाइने लगती थी, एक महीने बाद गैस की डिलीवरी होती थी लेकिन अब इसकी समस्या नहीं है। सुबह गैस बुक कराई शाम को घर पहुंच गई। महंगाई बस को मत देखिए लोगों की सैलरी और कमाई भी बढ़ी है। Singrauli News
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता,सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, महामंत्री सुन्दर लाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला उपाध्याय अरविन्द दुबे, आशा यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह, विधानसभा सह संयोजक गिरिजा पाण्डेय, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र चतुर्वेदी, तियरा मण्डल अध्यक्ष इक्तीस चंद्र बैस, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, मिडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। Singrauli News
गिनाया विकास कार्य
भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए प्रवासी विधायक श्री कन्नौजिया ने सिंगरौली क्षेत्र में निर्माणाधीन सिंगरौलिया हवाई पट्टी, मेडिकल कालेज, माइनिंग इंजिनियरिंग कालेज, रिहन्द सिंचाई परियोजना समेत अन्य विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता विकास कार्यों के कारण जनता के बीच पहुंच रहे है। और सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हैं। Singrauli News
मंत्री मंडल मे सिंगरौली की उपेक्षा का मुद्दा उठाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिडिया के लोगो ने शिवराज सरकार के मंत्री मण्डल विस्तार में तीन बार के लगातार सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस को मन्त्री मण्डल में जगह नहीं दिए जाने के मुद्दे पर प्रवासी विधायक श्री कन्नौजिया ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का निर्णय है। इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। Singrauli News