Singrauli News : सिंगरौली 24 जून। जिले में एक बार फिर रिश्तो को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में देवर अपने भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। और फिर फरार हो गया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।बरगवां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को बैढ़न से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एसडीओपी मोरवा केके पाण्डेय के मार्गदर्शन में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी बरगवां के नेतृत्व में की गयी।
जानकारी अनुसार कल पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जून के सुबह 8 बजे मेरे पति अपने मिस्त्री के काम में सिंगरौली चले गये थे। घर पर वह अपने दोनों बच्चों के साथ थी। रात करीबन 11 बजे उसके पितिया ससुर रामआधार पाल का लड़का और रिश्ते का देवर राकेश कुमार पाल मेरे घर का दरवाजा खटखटाया और बताया कि मैं राकेश हूं। तब उसने दरवाजा खोल दी। पानी पीने के आड़ में जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। Singrauli News
निरीक्षक ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 450, 376, 376(2) (एन), 376 (2)(च), 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान विवेचना आज 24 जून को आरोपी राकेश कुमार पाल पिता रामआधार पाल उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ोखर थाना बरगवां को गिरफ्तार कर जे आर पर न्यायालय पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में उपनिरी रामजी त्रिपाठी, सउनि कृष्णेन्द्र सिंह, प्रआर रामनिवास यादव, प्रदीप द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Singrauli News