Akanksha Dubey Death : गाजियाबाद (Gaziyabaad) से बड़ी खबर आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की अचानक मौत के मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह (Singer Samar Singh) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया।
Akanksha Dubey Death : बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही सिंगर समर सिंह फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार सिंगर समर सिंह को बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को समर ब्लैकमेल कर रहा था। समर सिंह और आकांक्षा रिलेशनशिप में थे. देखना होगा सिंगर से पूछताछ के बाद ये सुसाइड केस कितना सुलझता है. 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था. उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था
आकांक्षा की मां के गंभीर आरोप
आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बेटी की हत्या का शक जताया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक्ट्रेस की मां का आरोप है कि समर ने उनकी बेटी को अपने झांसे में लिया और शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर ने आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था।
मधु दुबे के मुताबिक, समर उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। बेटी का कमाया पैसा समर सिंह अपने पास रखता था। वह लड़ाई करता था। इतना ही नहीं उन्होंने आकांक्षा को दूसरे एक्टर्स के साथ काम नहीं करने दिया। उस वक्त आकांक्षा की मां ने गंभीर शिकायत करते हुए कहा था कि वह उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था।
मां बोलीं- समर सिंह को फांसी हो
आकांक्षा की मां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है. आजतक से बातचीत में उनकी मां ने कहा था, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं. समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो (आकांक्षा) आत्महत्या नहीं कर सकती. संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था. किसी के साथ काम नहीं करने देता था. कहता था खाली मेरे साथ काम करो
आकांक्षा की मौत से परिवार को लगा झटका
आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में, 26 मार्च को फांसी लगाई थी. जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस होटल के रूम नंबर 105 में रुकी थीं. सुबह काफी देर तक जब एक्ट्रेस रूम से बाहर नहीं आईं तब पुलिस को इंफॉर्म किया गया. मास्टर चाबी से रूम को खोलने पर पाया गया कि आकांक्षा का शव पंखे से लटका हुआ था 29 मार्च को पोस्टमार्डम कि रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि एक्ट्रेस कि मौत गले में लगे फंदे की वजह हुई। उनके बॉडी पर किसी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया। मधु दुबे और पुलिस वालो को शक था के इस घटना के पीछे समर सिंह का हाथ है
रिलेशनशिप में थे समर-आकांक्षा
आकांक्षा और समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आकांक्षा-समर की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते का खुलासा किया। पुलिस अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, मौत से एक दिन पहले आकांक्षा और समर एक पार्टी में गए थे। 25 मार्च की रात जब आकांक्षा बर्थडे पार्टी के लिए निकली तो बहुत खुश थी। इसे ब्रेकअप पार्टी कहा जाता था। रिपोर्ट्स की मानें तो ये आकांक्षा की ब्रेकअप पार्टी थी।