Akshara Singh : भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri’s beautiful actress Akshara Singh) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. जब अक्षरा से उनकी शादी के बारे में सवाल किया जाता है तो वह हमेशा टालमटोल करती नजर आती हैं। इधर, हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक्ट्रेस का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके हाथ जल्द ही पीले होने वाले हैं। फिलहाल उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन अक्षरा के पीआरओ रंजन सिन्हा ने उनकी बैचलर पार्टी की एक तस्वीर पोस्ट की है। माना जा रहा है कि यह एक्ट्रेस जल्द ही सात फेरे ले सकती है।
Akshara Singh : हाल ही में एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई। सोशल मीडिया पर उनकी बैचलर पार्टी की एक तस्वीर भी सामने आई है। इसमें वह दोस्तों के साथ फुल पार्टी मूड में नजर आ रही हैं और चिल करती नजर आ रही हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा अब शादी करेंगी? हालांकि एक्ट्रेस की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन लोग तस्वीर देखकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं. अब इस फिल्म की कहानी क्या है ये तो कुछ दिनों बाद पता चलेगा।
क्या अक्षरा सिंह के हाथ भी होंगे पीले?
अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं है। लोग 31 जनवरी तक परिवार से कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। क्या इंस्टा पर पोस्ट की गई तस्वीर में कोई ट्विस्ट है या फिर सच में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं अक्षरा सिंह? इस खबर को जानकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि हाल ही में भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला कल्लू ने शादी की थी. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। अब बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी शादी का इंतजार कर रही हैं। हालांकि फिलहाल इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि ऐसा कब तक हो सकता है।
