Transfer 2023 : प्रदेश में तबादलों का दौर चल रहा है। बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा (transfer of officers and employees) है। इस बीच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (state administrative service officers) के नए पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत सभी को नए पद तत्काल ग्रहण करने हैं।
Transfer 2023 : छत्तीसगढ़ में दो दर्जन आईएएस अधिकारियों के बाद अब राज्य सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। इसके लिए कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
इनके हुए तबादले
- जिन के तबादले हुए हैं, उनमें अजय अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर नियुक्त किया गया है
- नूतन कुमार कंवर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा नियुक्त किया गया
- लवीना पांडे को आयुक्त नगर पालिका निगम चिरमिरी नियुक्त किया गया
- अभिषेक कुमार गुप्ता को आयुक्त नगर पालिका निगम राजनांदगांव नियुक्त किया गया है
- आशुतोष चतुर्वेदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया नियुक्त किया गया है
- दिनेश कुमार नाग को संयुक्त कलेक्टर कोटा गांव नियुक्त किया गया है
- कलिंदर साहित्य को आयुक्त नगर पालिका निगम जगदलपुर नियुक्त किया गया है
- जबकि विजेंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर भरतपुर नियुक्त किया गया है।