Horoscope Today आज का राशिफल धनतेरस 2 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर शुक्र की स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर करेंगे, बुध का यह गोचर मीडिया, फैशन इंडस्ट्री और कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। दिवाली और धनतेरस का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है. धनतेरस का पर्व दिवाली से पहले मनाया जाता है.धनतेरस (Dhanteras 2020) का त्योहार धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है. इस दिन धन के लिए कुबेर और स्वास्थ्य के लिए धनवन्तरी की उपासना की जाती है. इसी दिन धनवन्तरी अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन सम्पन्नता, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिये लोग धातु, आभूषण और बर्तन खरीदते हैं. धनतेरस के दिन सही खरीदारी आपको लाभ भी दे सकती है और इससे आपकी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं धनतेरस पर राशिनुसार (Dhanteras rashifal) कौन सी चीजें खरीदें.
मेष– मेष राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, आपके सप्तम भाव में बुध के गोचर से जीवनसाथी का आपको आज के दिन भरपूर सहयोग मिलेगा। आज सोने,चांदी जवाहरात के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर आप भविष्य में मुनाफा कमा सकते हैं। इससे स्वास्थ्य की समस्याओं में सुधार होगा. हर तरह की धन हानि से सुरक्षित रहेंगे.शाम के वक्त जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने निकल सकते हैं।
वृष – चंद्र देव आज आपके पंचम भाव में रहेंगे जिससे अपनी भावनाओं को आप बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर पाएंगे। आज के दिन इस राशि के विद्यार्थी अपने लिए नई पुस्तक या शिक्षा से संबंधी कोई वस्तु खरीद सकते हैं। वृषभ राशि के जो लोग प्रेम संबंध में हैं या जिनकी शादी आने वाले समय में होने वाली है वो अपने प्रेमिका या अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ दीपावली की शॉपिंग करने निकल सकते हैं।इस राशि के जातकों को वाहन, आलमारी या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहिए. इससे भाग्य आपका साथ देगा. साथ ही पारिवारिक जीवन की बाधाएं दूर होंगी.
मिथुन- आज के दिन चंद्रमा के कन्या राशि में होने से आपका चतुर्थ भाव जबकि बुध के गोचर से पंचम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति मिथुन राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव करवाएगी। आज के दिन इस राशि के लोग अपने बच्चों या घर के सदस्यों के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक अपनी माता के साथ भी आज अच्छा समय बिता सकते हैं। दूर रहने वाले लोग संचार माध्यमों से माता के साथ लंबी बातें कर सकते हैं।
कर्क: इनको भी पीतल या सोने की वस्तु खरीदनी चाहिए. इससे आपकी भावनात्मक समस्याओं में सुधार होगा. इस राशि के जातक बहुत संवेदनशील और दूसरों की चिंता करने वाले माने जाते हैं, आज अपने इन्हीं गुणों से आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपके चतुर्थ भाव में आज बुध का गोचर होगा जिसके चलते आज के दिन इस राशि के कुछ लोग घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। धर्म कर्म में भी आपकी रुचि रहेगी। दिन थकाने वाला रह सकता है साथ ही आपके रुके हुए काम पूरे होंगे.
सिंह: सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातक आज ऊर्जा और सकारात्मक विश्वास से भरे रहेंगे। बुध के तुला राशि में गोचर से आपकी तार्किक क्षमता भी आज जबरदस्त होगी। ताम्बे का पात्र, वो भी जल से भरा हुआ घर लेकर आएं तो उत्तम होगा. ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. साथ ही संपत्ति संबंधी समस्याएं दूर होंगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं वो अपनी बातों से आज के दिन अपनी बातों से सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। जिन लोगों की अभी तक जॉब नहीं लगी है उनको आज जॉब मिलने की संभावना है।
कन्या- आज का दिन बुध का गोचर आज आपके द्वितीय भाव में होगा इसलिए आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिल सकती है। कन्या राशि के कुछ लोगों को आज के दिन धन लाभ मिलने की भी संभावना है। आज आप मानसिक शांति के लिए उन लोगों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे जो अपनी बातें कहने से ज्यादा आपकी बातें सुनना पसंद करते हैं। आपके लिए इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुएं खरीदना उत्तम होगा. इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी. साथ ही जीवन में नए काम करने के रास्ते खुलेंगे.
तुला:आज बुध का गोचर आपके लग्न भाव यानि प्रथम भाव में होगा और यहां बुध ग्रह मंगल और सूर्य के साथ युति बनाएंगे। ग्रहों की यह स्थिति आज के दिन आपको कुछ उलझनें दे सकती है, लेकिन द्वादश भाव में चंद्र ग्रह के होने से योग-ध्यान करके या घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से बातचीत करके हर समस्या का हल आप ढूंढ सकते हैं। आज के दिन अपने खर्चों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत होगी।आपके लिए कांसे की देवी-देवता की प्रतिमा खरीदना उत्तम होगा. इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. साथ ही करियर और धन में बेहतरी आती जाएगी.
वृश्चिक- राशि वाले लोगों को आज चंद्रमा के एकादश भाव में होने से लाभ हो सकता है। इस राशि के जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि वालों को अच्छे फल प्राप्त होंगे, आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के साथ मिलकर खरीदारी कर सकते हैं।आपके लिए चांदी का सिक्का या चांदी का बर्तन खरीदना शुभ होगा. इससे कर्ज की स्थिति और धन प्राप्ति में सुधार होगा. साथ ही स्वास्थ्य की समस्याओं और दुर्घटना से रक्षा होगी.कर्ज बिल्कुल भी ना ले।
धनु: धनु राशि वाले लोगो को आज के दिन ऑनलाइन शॉपिंग करके घर के लोगों के लिए उनके पसंद की चीजें मंगा सकते हैं। इस राशि लोगों को करियर क्षेत्र में भी लाभ होगा। जो लोग आईटी क्षेत्र में कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन खासा अच्छा रह सकता है क्योंकि आज के दिन बुध ग्रह आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। यदि अपना व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन अनुभवी लोगों से बात करना फायदेमंद होगा।आपके लिए तांबे का दीपक या तांबे का पात्र खरीदना उत्तम होगा. इससे करियर की रुकावटें दूर होंगी. साथ ही पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान का लाभ होगा.
मकर:आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप बहुत व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि आज आप अपने पेंडिंग कार्य को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। व्यस्त दिन के बावजूद भी शाम के समय इस राशि के लोगों को घर के सदस्यों के साथ बाजार में धनतेरस की शॉपिंग करते देखा जा सकता है।आपके लिए कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदना उत्तम होगा. इससे जीवन का संघर्ष कम होगा. साथ ही आपके पारिवारिक जीवन की समस्यायें दूर होंगी.
कुंभ:आज के दिन कुंभ राशि वालों को अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता होगी नहीं तो पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। इस राशि के व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा कुछ व्यवसायी आज अचानक से धन लाभ पा सकते हैं। आपके लिए चांदी का बर्तन, खासतौर से जल का पात्र खरीदना उत्तम होगा. इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा. धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो जाएंगी.
मीन: राशि मीन वालों को आज के दिन जीवनसाथी से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है या आप उनको सरप्राइज दे सकते हैं। इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव आज के दिन देखने को मिलेंगे। वहीं जो दंपत्ति अपने घर से दूर रहते हैं वो आज घर निकल सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक मुनाफा कमाएंगे।आपके लिए तांबे का पात्र खरीदना उत्तम होगा. इससे आप करियर में मनचाहा बदलाव कर पाएंगे. साथ ही विवाह संबंधी मामलों में सुधार होगा.