MP News: नया शिक्षा सत्र एक अप्रेल से शुरू होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के साथ सत्र का शुभारंभ होगा। जबकि निजी स्कूलों (Private School in MP) की मान्यता को लेकर अभी भी कागजी कार्रवाई जारी है। इस साल निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देशों के चलते जिले के 78 स्कूलों में ताला डल जाएगा।
बता दें कि जिले में संचालित 78 निजी स्कूलों ने इस बार 31 मार्च 2025 तक मान्यता के लिए आवेदन नही किया। इन स्कूलों में दर्ज रहे बच्चों को अब दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। इन स्कूलों ने मान्यता नवीनीकरण (Renewal of accreditation) के लिए आवेदन नहीं किया है। लिहाजा इनकी मान्यता स्वत: ही खत्म हो गई है। जिसके चलते इन विद्यालयों की कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर डीईओ एसबी सिंह ने मान्यता रद्द करने का आदेश जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार देवसर, चितरंगी और बैढ़न ब्लॉक के 78 विद्यालय की मान्यता रद्द करने शासन ने आदेश जारी किया। अब चितरंगी ब्लॉक में 17, देवसर में 28 और बैढ़न में 32 विद्यालयों की मान्यता समाप्त करते हुये अभिभावको को सूचित किया गया है कि इन विद्यालयों में अपने बच्चों का नामाकंन व प्रवेश न करायें। साथ ही विद्यालयों के संचालको को भी स्कूल के संचालन नही करने की निर्देश दिये हैं। निर्देश नही मानने पर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। MP
बता दें कि चितरंगी ब्लॉक में आदर्श आदिवासी हाई स्कूल, सीबीएसई पब्लिक कर्थुआ, बैरदह, पराई, चित्रांश पब्लिक, डीएव्ही पब्लिक, मिलान पूर्व मा. विद्यालय, न्यू आरएसपी लोहड़ा, रैनबो बहेरा, राईजिंग स्टार एकेडमिक, रोहित पूर्व मा., शिवशक्ति रजदहा, शिवम पब्लिक, बीना पब्लिक, विक्रांत शिशु रेहड़ा।
वही देवसर ब्लॉक में आदर्श पब्लिक गड़ई गांव, आदर्श स्वराज कटई, आइसा इन्टरनेशनल मझिगवां, अमृत विद्यापीठ, बीएस पब्लिक कठदहा, ज्ञानोदय प्राईमरी झारा, हैप्पी टाईम अमहाटोला, एचएस ग्लोबल, इण्डिया पब्लिक बरका, जय गुरूदेव कुर्सा, जय मॉ अम्बे दुधमनिया, कमला भारतीय खंधौरा, लक्षनधारी कुर्सा, महारानी लक्ष्मीबाई, मारकण्डे मेमोरियल, मारकण्डे मेमोरियल जियावन, एमएसडी कॉन्वेंट खेखड़ा, प्रज्ञा पब्लिक, आरडी मेमोरियल गड़ई गांव, साई गजान्न करदा, साई गजान्न बरका, संघर्ष ज्योति रजनिया, संत जय गुरूदेव, ककरसिहा, सरस्वती शिशु मंदिर पचौर, साई भगवान बरहवाटोला, साई कृष्णा दिव्यांग, सुभाष पब्लिक करदा, सुर्योदय विद्यालय मनिहारी, तक्षशिला कॉन्वेंट स्कूल हैं। MP
जबकि बैढ़न ब्लॉक में आदर्श पूर्व हिर्रवाह, आदर्श शिक्षा निकेतन, देवराज स्मृति खुटार, ईशेंश पब्लिक चौरा, गौतम बुद्ध जयंत, गीतांजली, ग्लोइंग खन्नुआ, ग्रामीण पूर्व नवजीवन बिहार, जनक नन्दनी खनुआ नवा, जयहिन्द जयंत, एमएलबी बिन्दुल, एमव्हीएन लंघाडोल, मॉ जनक नन्दनी घरौलीकलह, मानव स्पंदन बैढ़न, मार्शल बैढ़न, एमजीओ सिंगरौली, एमपीएस सिंगरौली, नेहरू, गड़हरा, रविन्द्र, सरस्वती ज्ञान मंदिर बिलौंजी, सरस्वती खुटार व रैला, सविता सरस्वती कर्सुआराजा, सनराइज गनियारी, सुनिता आदर्श चूरीपाठ, सुरज पब्लिक ऊजांचल अमलोरी, विद्याबाल निकेतन बिन्दुल, विवेका नन्द निगाही, ज्ञानकेत्तेश्वर पचखोरा, युवचेतना विद्या मंदिर विद्यालयों की मान्यता शिक्षा विभाग ने निरस्त किया है। MP
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम