CM Shivraj : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा कर्ज लिया है। अप्रैल में नया वित्त वर्ष शुरू होने के बाद सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से 2000 करोड़ रुपए उधार लिए (2000 crores borrowed) थे। इस लोन की अवधि 10 साल (Loan tenure 10 years) है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल यानी 2023 में अब तक 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज (25 thousand crore loan) लिया है।
CM Shivraj : 2023 के इन पांच महीनों में शिवराज सरकार अब तक अलग-अलग तारीखों में 10 गुना कर्ज ले चुके है। सरकार ने जनवरी, फरवरी, मार्च और मई में कर्ज लिया। हालांकि सरकार ने हाल ही में अपना पहला कर्ज 2023-24 वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद लिया है। देखिए सरकार ने कब कितना कर्ज लिया दिन तारीख के साथ
- 31 जनवरी को मध्य प्रदेश सरकार ने 2 हजार रुपए का कर्ज लिया
- फरवरी में प्रदेश सरकार ने अलग-अलग तारीखों पर 4 बार में 12000 करोड़ का लोन लिया
- मार्च के महीने में अलग-अलग तारीखों पर 3 बार में 9000 करोड़ का कर्जा लिया
- अब मई में 2000 करोड़ का लोन
तारीखों से हिसाब से लोन
- 25 जनवरी 2023- 2000 करोड़
- 02 फरवरी 2023- 3000 करोड़
- 09 फरवरी 2023- 3000 करोड़
- 16 फरवरी 2023-3000 करोड़
- 23 फरवरी 2023- 3000 करोड़
- 02 मार्च 2023- 3000 करोड़
- 09 मार्च 2023- 2000 करोड़
- 17 मार्च 2023- 4000 करोड़
- 24 मार्च 2023- 1000 करोड़
- 29 मई 2023- 2000 करोड़
बता दें कि 30 मई को राज्य सरकार के खाते में 2000 करोड़ रुपये आएंगे. वहीं, 30 मई, 2023 तक शिवराज सरकार पर 3.31 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जो 2023-24 के बजट के 3.14 लाख करोड़ रुपये से कई गुना ज्यादा है.