सिंगरौली। छेड़छाड़ और जान से मारने के मामले में पीड़ित महिला सीएसपी की जांच से असंतुष्ट है। आज वह एसपी की जन सुनवाई में न्याय मांगने पहुंची लेकिन एसपी ने बिना आवेदन लिए यह कहकर वापस कर दिया कि तुम्हारे मामलें की जांच हो रही है। पीड़िता एसपी के जवाब से संतुष्ट नहीं रही। पीड़िता ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो रीवा आईजी और मुख्यमंत्री तक से शिकायत करुंगी। पीड़िता ने कहा पैसों के दम पर आवाज दवाई जा रही है। रंजीत के पास बेशुमार पैसे हैं।
महिला ने बताया कि निगाही परियोजना में कार्यरत सिक्कल कंपनी के जीएम रंजीत सिंह की न केवल छेड़छाड़ की बल्कि बहुत कुछ ऐसा किया जो मैं बात नहीं सकती। 17 दिन में तीन बार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा चुकी हूं। जांच सीएसपी कर रहे हैं, पुलिस ने बयान के लिए बुलाया और तीन घंटे इंतजार के बाद बयान लिया गया। लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई। आज फिर पुलिस अधीक्षक से मिली हूं लेकिन वह आवेदन बिना लिए कहा कि जांच चल रही है। सीएसपी किस तरह की कार्यवाही कर रहे हैं, मुझे कुछ नहीं पता।
महिला ने कहा कि पैसों के दम पर मेरी आवाज दवाई जा रही है। जीएम रंजीत के पास पैसा है इसीलिए मेरी सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि मैं अपना सम्मान और न्याय चाहती हूं। यदि नहीं मिला तो मैं रीवा आईजी और मुख्यमंत्री तक से शिकायत करुंगी। मेरी यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि मुझे न्याय नहीं मिल जाता।
कितना पावरफुल है रंजीत सिंह ?
बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह सिक्कल कंपनी के जीएम हैं। इस पद में बेशुमार पैसे लोग अर्जित करते हैं। जीएम रंजीत पर पहले भी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने शोषण और शासन की टैक्स चोरी करने के आरोप लगा चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि जीएम रंजीत सिंह ने उड़ीसा के रजिस्टर्ड गाड़ियों से सिंगरौली के खदानों में काम किया। जब गाड़ियां कंडम हो गई तो उन गाड़ियों को उत्तर प्रदेश के कबाड़ी को बेच दिया। इस तरह से सरकार को 8 से 10 करोड रुपए का चूना लगाया है। चर्चा है कि रंजीत सिंह अपने पैसों के दम पर पुलिस अधिकारियों तक को मैनेज कर लिया है लिहाजा इस मामले में अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम