|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Crime : सिंगरौली में स्मैक और कफ सिरफ का शिमला कनेक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हैरान

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मोरवा थाने क्षेत्र के गोरबी पुलिस ने 2 बड़ी कार्यवाहियां करते हुए भारी मात्रा में स्मैक (हीरोइन) एवं नशीली कफ सिरप जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे की इस खेप के कर शिमला से जुड़े हुए हैं। शिमला का नाम सुनने के बाद पहली बार पुलिस भी हैरान हो गई।

बता दें कि पुलिस को एक आरोपी के पास से 9 ग्राम 76 मिलीग्राम स्मैक (हीरोइन) बरामद हुई है तो वही दूसरे के पास 20 शीशी कोडीन कफ सिरप की जप्त की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपियों से इस नशे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि गोरवी के शिमला कालोनी निवासी नशे के कारोबार के लिए मुहेर जाने वाला हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल कस्बा भ्रमण के दौरान गोरबी पुलिस के सुरक्षा में लगे प्रहरियों को सूचना हाथ लगी कि शिमला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर बिक्री हेतु मुहेर जाने वाला है। यदि समय रहते उसे न पकड़ा गया तो वह उसे बेचने में सफल हो जाएगा। पुलिस को मिली इस सूचना के बाद मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने पुलिस टीम के साथ मौके इसलिए रवाना हुई।

मुखबिर द्वारा बताए स्थान मुहेर से पूर्व पहाड़ी टोला के पास घेराबंदी कर आरोपी शाहरुख खान उर्फ शेर खान पिता चांद खान उम्र 22 वर्ष निवासी शिमला कॉलोनी गोरबी को पकड़ा। पुलिस को उसकी तलाशी के दौरान उसकी जेब में रखे एक पारदर्शी पन्नी में 9 ग्राम 76 मिलीग्राम स्मैक (हीरोइन) मिली, जिसका बाजार मूल्य करीब 97600 रुपया आंका गया है। पुलिस ने उक्त आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं एक अन्य मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर ग्राम नौढिया के बृजेश गुप्ता उर्फ भीम को नशीली कफ सिरप के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वह से एनसीएल डंपिंग यार्ड से होते हुए घर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पड़ा। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से ऑनरेक्स कफ सिरप की कुल 20 शीशियां बरामद हुई। जिसकी कीमत 4 हजार बताई जा रही है। उक्त आरोपी को भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी भिपेंद्र पाठक के साथ स उनि सतीश दीक्षित, गुलराज सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार तिवारी, त्रिवेणी तिवारी, उमाशंकर सिंह, राजभर प्रजापति, नरेंद्र यादव, आरक्षक अमन रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार