|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Crime News: छेड़छाड़ कि पीड़िता सीएसपी की जांच से असंतुष्ट,आईजी से होगी शिकायत

सिंगरौली। छेड़छाड़ और जान से मारने के  मामले में पीड़ित महिला सीएसपी की जांच से असंतुष्ट है। आज वह एसपी की जन सुनवाई में न्याय मांगने पहुंची लेकिन एसपी ने बिना आवेदन लिए यह कहकर वापस कर दिया कि तुम्हारे मामलें की जांच हो रही है। पीड़िता एसपी के जवाब से संतुष्ट नहीं रही। पीड़िता ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो रीवा आईजी और मुख्यमंत्री तक से शिकायत करुंगी। पीड़िता ने कहा पैसों के दम पर आवाज दवाई जा रही है। रंजीत के पास बेशुमार पैसे हैं।

महिला ने बताया कि निगाही परियोजना में कार्यरत सिक्कल कंपनी के जीएम रंजीत सिंह की न केवल छेड़छाड़ की बल्कि बहुत कुछ ऐसा किया जो मैं बात नहीं सकती। 17 दिन में तीन बार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा चुकी हूं। जांच सीएसपी कर रहे हैं, पुलिस ने बयान के लिए बुलाया और तीन घंटे इंतजार के बाद बयान लिया गया। लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई। आज फिर पुलिस अधीक्षक से मिली हूं लेकिन वह आवेदन बिना लिए कहा कि जांच चल रही है। सीएसपी किस तरह की कार्यवाही कर रहे हैं, मुझे कुछ नहीं पता।

महिला ने कहा कि पैसों के दम पर मेरी आवाज दवाई जा रही है। जीएम रंजीत के पास पैसा है इसीलिए मेरी सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि मैं अपना सम्मान और न्याय चाहती हूं। यदि नहीं मिला तो मैं रीवा आईजी और मुख्यमंत्री तक से शिकायत करुंगी। मेरी यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि मुझे न्याय नहीं मिल जाता।

कितना पावरफुल है रंजीत सिंह ?

बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह सिक्कल कंपनी के जीएम हैं। इस पद में बेशुमार पैसे लोग अर्जित करते हैं। जीएम रंजीत पर पहले भी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने शोषण और शासन की टैक्स चोरी करने के आरोप लगा चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि जीएम रंजीत सिंह ने उड़ीसा के रजिस्टर्ड गाड़ियों से सिंगरौली के खदानों में काम किया। जब गाड़ियां कंडम हो गई तो उन गाड़ियों को उत्तर प्रदेश के कबाड़ी को बेच दिया। इस तरह से सरकार को 8 से 10 करोड रुपए का चूना लगाया है। चर्चा है कि रंजीत सिंह अपने पैसों के दम पर पुलिस अधिकारियों तक को मैनेज कर लिया है लिहाजा इस मामले में अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार