MP News : मध्य प्रदेश के भोपाल में लव जिहाद के बाद रेपकांड का मामला सामने आने के जमकर प्रदर्शन हुआ। इसी बीच एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अब रायसेन जिले के मंडीदीप में एक लव जेहाद घटना ने लोग हैरान हैं। यहां एक महिला इंस्पेक्टर से नाम बदलकर एक मुस्लिम युवक ने शादी कर ली। शादी के दो साल बाद सब इंस्पेक्टर को घर पर एक पोस्ट पहुंचने पर पता चला कि युवक अमन नहीं, बल्कि इश्तिहाक अहमद है।
बता दें कि आरोपी इश्तिहाक अहमद ने अमन बनकर महिला सब इंस्पेक्टर से नजदीकी बढ़ाई फिर साल 2019 में शादी की। जब पीड़िता को पता चला कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। तो पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करवाई। महिला रायसेन जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम धारा लगाकर गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। MP
दरअसल साल 2019 में महिला भोपाल में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। उसे समय उसकी मुलाकात एक मुस्लिम युवक हिंदू बनकर मेल जोड़ बढ़ाया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे फिर शादी कर लिए। साल 2020 में महिला सब इंस्पेक्टर को पता लगा कि उसका पति हिन्दू नही मुसलमान हैं । लेकिन एक् बेटा हो जाने से वह खामोश रही। आरोपी उससे मारपीट करता था।इसी को लेकर महिला ने अमन के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला आरक्षक अब सब-इंस्पेक्टर बन गई है। MP
पुलिस ने जब घरेलू हिंसा की जांच की तो यह तथ्य सामने आया की अमन उसका असली नाम नही हैं। वह मुस्लिम हैं और उसका नाम इश्तिहाक अहमद है।आरोपी भोपाल का रहने वाला है आरोपी जहांगीराबाद में एक कैफे चलता है। फरियादी सब इंस्पेक्टर थी। एसपी रायसेन पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि यह बहुत ही सेंसिटिव मामला इसकी जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे विधि संगत कार्यवाही की जाएगी। MP