|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Rewa News : नीट परीक्षार्थी ध्यान दें, सीएम के आगमन से शहर में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, देखें डाइवर्ट प्लान

Rewa News रीवा : मध्य प्रदेश का रीवा शहर में कल यानी रविवार को ट्रैफिक का लोड सड़कों पर ज्यादा रहेगा इसके पीछे 2 प्रमुख वजह वजह है, पहला नीट एग्जाम और दूसरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का रीवा दौरा रहेगा। सीएम 95 करोड़ की लागत से बने न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगे।ऐसे में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि शहर के कई ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहे हैं।इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान देना होगा। 

गौरतलब है कि रविवार को विश्वविद्यालय मार्ग पर स्थित न्यायालय के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इनके रीवा आगमन के दौरान एयरपोर्ट से लेकर नवनिर्मित न्यायालय भवन में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक जाम की स्थिति ना बने। सीएम के कार्यक्रम में कोई खलन ना पड़े इसके मध्य नजर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा केंद्र में पूर्व से पहुंचने का प्रयास करें। अंतिम समय पर न पहुंचे व अन्य मार्गो उपयोग करें।  Rewa News

जिला प्रशासन ने कहा कि सीएम आगमन के दौरान यातायात को कुछ समय के लिए रोका जाएगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि यदि मार्ग में यातायात रोका गया है तो परीक्षार्थी वहां पर तैनात से पुलिसकर्मियों से संपर्क कर बताएं कि उनकी परीक्षा है जिससे आपको परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दूसरे वैकल्पिक रास्तों के जरिए निकलवाया जा सके। रीवा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, सहित सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहेंगे. Rewa News

ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्सन शेड्यूल Rewa News

सिरमौर रोड में सबसे अधिक ट्रैफिक लोड रहता है ऐसे में सिरमौर रोड से शहर तरफ आने वाली बसें रतहरा बायपास होकर शहर में प्रवेश करेंगी।

पुराना बस स्टैण्ड से सिरमौर रोड जाने वाली बसें लाडली लक्ष्मी रोड होकर शार्क-इन बायपास पहुंचाएंगी।

इटौरा की ओर से आने वाली ऑटो शिवनगर मोड से नए बस स्टैंड की तरफ जाएगी व शहर से इटौरा तरफ जाने वाली ऑटो निराला नगर होकर बोदाबाग से इटौरा तरफ जाएगी।

पुराना बस स्टैंड से सतना एवं मैहर वाली बसें गोल पार्क होकर बडी पुल से एजी मोड़ निकल सकेगी।

सेमरिया की ओर से आने वाली आटो व बसे करहिया मोड़ से झिरिया स्थित पेट्रोल पंप निकलेगी।

चोरहटा से आने वाली बसें व ऑटो एजी मोड़ से बडी पुल होकर व्यकंट रोड होकर निकलेंगी।

बनकुईयां मोड़ से सभी व्यापारिक वाहन, पिकअप, ऑटो, बस, ट्रैक्टर करहिया तरफ डायवर्ट रहेंगे।

13 केंद्रों में होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी, 1:30 बजे तक मिलेगी एंट्री

रीवा में 4 मई को 13 परीक्षा केन्द्रों में नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस संबंध में कहा है कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के लिए उम्मीदवार सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सभी परीक्षार्थी एनटीए वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट साथ रखें। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए दो पासपोर्ट आकार तथा एक पोस्टकार्ड साइज की फोटो एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति साथ रखना आवश्यक होगा। सभी परीक्षार्थी रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केन्द्र पहुंचकर अपना पंजीयन करा लें। Rewa News

सशस्त्र पुलिस बल रहेगा तैनात

सीएम के कार्यक्रम और नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक  चौबंद व्यवस्था की है, सुरक्षा के लिहाज से सीधी सिंगरौली, मऊगंज सतना सहित मैंहर से पुलिस बाल रीवा पहुंचा है। चुपके चुपके पर प्रशासन की नजर रहेगी। वहीं परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा में पुलिस बल तैनात रहेगा।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार