भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईएएस अधिकारियों के तबादला कर दिया है।इसके अलावा तीन आईएएस अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ ही अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दो राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।
बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें चार जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जनसंपर्क विभाग के संचालक और मध्य प्रदेश माध्यम के कार्यपालक निदेशक 2016 बैच के आईएएस अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि विदिशा के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इंदौर कलेक्टर को अतिरिक्त प्रभार दिया है।
उज्जैन और अशोक नगर के कलेक्टर हटाए गए
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को हटाकर संचालक, परियोजना लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में उनके शासकीय आवास पर पुलिस के पहुंचने का मामला सामने आया था, जिसके बाद से उनके तबादला की चर्चा तेज थीं।
2012 बैंच के अशोक नगर के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को ईसागढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद से हटाया गया हैं । उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
विदिशा और हरदा में नए कलेक्टर
विदिशा के 2015 बैंच के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को अब उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले रौशन पूर्व में संचालक जनसंपर्क रह चुके हैं। जनसंपर्क संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
हरदा के 2014 बैंच के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाकर अशोक नगर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2016 बैंच के भोपाल के अपर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को हरदा का कलेक्टर बनाया किया गया है। हरदा में पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद आदित्य सिंह के तबादले की अटकलें लगाई जा रही थी।
सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रभार
उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियों को देखते हुए इंदौर के कलेक्टर आशीष कुमार सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कदम मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए उठाया गया है।
अन्य तबादले और अतिरिक्त जिम्मेदारियां
अपर कलेक्टर इंदौर 2018 बैंच की ज्योति शर्मा को देवास जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि इस पद पर रहे 2019 बैंच के हिमांशु प्रजापति अब औद्योगिक विकास निगम इंदौर के कार्यकारी संचालक होंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को अपर सचिव श्रम नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सीईओ और राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को इसके संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा में बदलाव
राजेश कुमार गुप्ता को संस्कृति विभाग का उप सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें पर्यटन विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर शिवांगी जोशी को महाप्रबंधक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम और अवर सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम