Priyanka Gandhi : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए कांग्रेस ने प्रचार शुरू (Congress started campaigning) कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सांसद जबलपुर पहुंच चुकी हैं। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,(Priyanka Gandhi said) पिछले 18 साल से आपके साथ अन्याय हो रहा है. आपका उपयोग किया जा रहा है, आपका शोषण किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा, 2018 में आपने कांग्रेस (Congress in 2018) की सरकार चुनी। लेकिन धन-बल से जनादेश को कुचल दिया गया। आपने 2018 में हमारी सरकार बनाई, लेकिन भाजपा के लोगों ने जोड़-तोड़ और पैसे से हमारी सरकार गिरा दी और अपनी सरकार बना ली। आपका कुछ फायदा होता तो समझ में आता।
Priyanka Gandhi : प्रियंका ने कहा कि उन्होंने महाकाल को नहीं बख्शा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। उसने भगवान को नहीं छोड़ा। प्रदेश में लगभग हर महीने नए-नए घोटाले हो रहे हैं। प्रियंका ने कहा- आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। उस गारंटी को हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे। हमने कर्नाटक से भी यही वादा किया था। वहां की सरकार ने बिल आते ही पास कर दिया।
प्रियंका गांधी ने की पांच घोषणाएं
- हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
- गैस सिलेंडर 500 रु. का मिलेगा।
- 100 यूनिट बिजली फ्री। 200 यूनिट हाफ होगी।
- मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।
- किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे।
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट
कमलनाथ ने किया स्वागत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. प्रियंका गांधी ने सबसे पहले मां नर्मदा की पूजा की। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस लंबे समय से तैयारी कर रही थी.
क्यों चुना गया महाकौशल
प्रियंका गांधी की सभा के लिए महा कौशल को चुना गया है. महाकौशल में 38 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कांग्रेस 2023 में भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। पिछले साल राज्य के नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने जबलपुर में जीत हासिल की थी। तब से कांग्रेस का फोकस लगातार रणनीति पर रहा है। छिंदवाड़ा भी महाकौशल क्षेत्र में आता है।
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स