सीधी : कानून तोड़ने वालों को पकड़ने की जिम्मेदारी कलेक्टर पर है, लेकिन जब कानून के रखवाले ही कानून न माने तो क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही सीधी जिले में हो रहा है। कानून के रखवालो पर ही कानून का उल्लंघन करने के आरोप लगाया जा रहा है। यह आरोप जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पर लगाएं जा रहें हैं।
पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कलेक्टर सोमवंशी हर हफ्ते अपने दोस्तों के साथ निजी गाड़ी में टाइगर रिजर्व में घूमने जाते हैं। आरोप है कि वे बार-बार अपने निजी वाहन से संजय टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रवेश कर रहे थे, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के नियमों का उल्लंघन है।
यूं तो टाइगर रिजर्व की सवारी करना हर किसी को अपनी और खींचता है। लेकिन टाइगर रिजर्व में घूमने फिरने एक अपने ही नियम-कायदे बनाए गए हैं। वहां जाने वाले वन प्रेमियों को वहां बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। यदि कोई नियम तोड़े तो सजा का भी प्रावधान है लेकिन जब कलेक्टर जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी गैर जिम्मेदाराना कदम उठाए थे, पूरे समाज में न केवल गलत मैसेज जाता है बल्कि कानून अपराध भी है। चर्चा है कि सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी जनहित के कार्यों में रूचि ना लेकर वन्य जीव पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन कर पर्यटन और मौज मस्ती में अधिक समय दे रहे हैं। यही वजह है कि आम जनमानस को न्याय पाने के लिए जनसुनवाई में चक्कर काट रहे है तुम्हारी दूसरी तरफ न्यायालयीन काम में कम बैठने के कारण विचाराधीन प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो पा रही।
पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कलेक्टर सोमवंशी हर हफ्ते अपने दोस्तों के साथ निजी गाड़ी में टाइगर रिजर्व में घूमने जाते हैं. वे न केवल प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाते हैं, बल्कि बाघों के बेहद करीब तक पहुंचते हैं। सूत्रों का दावा है कि कलेक्टर वन अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं और बुधवार दोपहर को भी सफारी करते हैं, जबकि इस दिन आम पर्यटकों के लिए पार्क बंद रहता है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम