|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Singrauli News : बस स्टैंड में खड़ी 2 बसों में लगी आग, खलासी की जलकर हुई मौत

Singrauli News सिंगरौली (वैढ़न) : सोमवार की देर रात 12.20 बजे अंतर राज्यीय बस स्टैंड में खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई। बसों में आग लगने से दोनों बसें धू-धू कर जलती रहीं। आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले आग विजय बस में लगी थी। इस आगजनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज पहले विजय बस सर्विस मिलेगी उसके बाद सिद्दीकी बस आग की लपटों के चपेट में आ गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि बस में सो रहे क्लीनियर हरीश पनिका को भागने तक का मौका नहीं मिला। वह आग की चपेट में आ गया और जलकर मौत हो गई है। एक के बाद एक दो बसों में आग लगने से बस स्टैंड में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। राहत की बात यह रही कि बस स्टैंड में खड़ी अन्य बसें चालक लेकर दूर चले गये नहीं तो आग की लपटें कई और बसों को अपने आगोश में ले लेतीं। Singrauli News

आग की वजह से पूरे क्षेत्र में काला धुआं छाया रहा। स्थानीयजनों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस और नगर निगम के दमकल अमले को दी गई लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने में देरी होने से देखते ही देखते दोनों बसें जलकर पूरी तरह से खाख हो गईं। देखते ही देखते आग की चपेट में बगल में खड़ी दूसरी बस भी आ गयी। 

बताया जा रहा है कि यदि दमकल की गाड़ी आने में देर ना करती तो संभावित बस को जलने से बचाया जा सकता था। आगजनी की घटना की खबर लगते ही मौके पर ट्रैफिक टीआई दीपेंद्र सिंह, जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने फायर अमले के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक दोनों बसें जलकर राख हो चुकी थी। Singrauli News

आगजनी घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है यह किसी शरारती तत्वों का काम तो नहीं है या फिर बस में सो रहे खलासी ने कोई ज्वलनशील सामग्री छोड़ दी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। Singrauli News

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार