Singrauli News सिंगरौली। जिले में शनिवार को करीब 4 बजे के बाद से तेज हवाएं चली. इन हवाओं के कारण नगर निगम के विन्ध्यनगर चौराहे में एक हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक चलती बाइक के ऊपर नगर निगम का साइन बोर्ड गिर गया है. इस हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि बाइक में बैठी महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के कारण विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराहे पर सड़क के बीच में लगा साइन बोर्ड बीच सड़क पर गिर गया। जहां बाइक सवार शिक्षक राजेश रजक अपने सहकर्मी शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा दोनों लालचंद आईटीआई तेल्दह में बताओ शिक्षक कम कर रहे थे। मृतक जहां नवजीवन विहार में निवासरत था तो वही महिला ग्रीन हंट कॉलोनी में रह रही थी। दोनों जब कॉलेज से वापस घर जा रहा थे। दोनों जब विन्ध्यनगर चौराहे के पास पहुंचने वाले थे। उसके पहले ही सड़क पर लगा नगर निगम का लोहे का भारी भरकम साइन बोर्ड दोनों के ऊपर गिर गया. Singrauli News
भारी बोर्ड शिक्षक के सिर पर गिरा जिससे उसकी मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे की जानकारी लोगों ने विन्ध्यनगर पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक और शिक्षिका को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। Singrauli News
साइन बोर्ड की गुणवत्ता पर लोगों ने खड़े किए सवाल
तेज हवाओं के बीच सड़क पर लगे साइन बोर्ड गिरने से तरह-तरह की चर्चा होने लगी। लोगों ने बताया कि यह बोर्ड का भी पुराना है और संभवत इसमें जंग लग गया था। जिससे उसका एंगल कमजोर हो गया और आज हवा के एक झोंके से ही साइन बोर्ड टूटकर नीचे गिर गया। यदि जिम्मेदार समय-समय पर सड़क में लगे साइन बोर्ड की देखरेख करते तो इस घटना को रोका जा सकता था। इस हादसे के बाद लोग सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े करने लगे। Singrauli News
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम