Singrauli News सिंगरौली।सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा के मां बनने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर में छात्रा ने सामुदायिक अस्पताल में नवजात बच्चें को जन्म दिया है। इस जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग छात्रा सहित हॉस्टल स्टाफ व घर वालों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सरई क्षेत्र में संचालित गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली एक छात्रा ने नवजात बच्चों को जन्म दिया है। छात्रा के मां-बाप आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां दोपहर में छात्र ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रहा है। मामले की जानकारी सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया को लगी तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर हॉस्टल सहित घर के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं । वहीं पुलिस छात्रा से भी पूछताछ की लेकिन वह सही ढंग से कुछ बात नहीं पाई। पुलिस अब अज्ञात लोगों के नाम मामला दर्ज कर जांच कर रही है। Singrauli News
पुलिस ने कहा कि यह बेहद सेंसिटिव मामला है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई बाहर का व्यक्ति है या छात्रावास का या फिर कोई प्रेमी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर जब कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और डीपीसी राम लखन शुक्ला का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। Singrauli News
छात्रावास की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल
शर्मशार कर कर देने वाली इस घटना से छात्रावास कि सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि छात्रावास में नियमित मेडिकल चेकअप हुआ होता तो शायद इस शर्मसार कर देने वाली घटना को रोका जा सकता था। सूत्रों का दावा है कि छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप सालों से नहीं हुआ था, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई। हालांकि छात्रा बीच में गांव जाने की भी बात सामने आई है। ऐसे में गांव में रहने के दौरान उसके गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। Singrauli News
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम