|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ धरने पर बैठे पक्ष और विपक्ष के पार्षद, भाजपा ने बनाई दूरी

सिंगरौली : नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ सत्ता और विपक्ष के पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया। हालांकि कल तक शामिल भाजपा के पार्षदों ने 24 घंटे के भीतर यू टर्न ले लिया और धरना प्रदर्शन से दूरी बना ली। भाजपा के वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद रामनरेश शाह प्रदर्शन की शुरुआत में नजर आए लेकिन अचानक एक फोन आया और वह भी धरना प्रदर्शन स्थल से गायब हो गए। वही पार्षदों ने कलेक्टर के नाम 11 सूत्रीय मांगों को के लेकर नायव तहसीलदार अभिषेक यादव को ज्ञापन सौंपा।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने नगर पालिक निगम के मुख्य गेट को बंद कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने कमिश्नर हटाओ नगर निगम बचाओं, भष्टाचार बंद करों के नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। पार्षदों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार अभिषेक यादव ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जल्द निराकरण करने की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो जल्द बड़ा आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

नगर निगम पार्षदों ने कमिश्नर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 32 शिवाजी काम्पलेक्स में पाइपलाइन फिटिंग में 38 लाख रूपये का घोटाला किया गया है। जिसमें नगर निगम आयुक्त की संलिप्तता साफ तौर पर दिखाई दे रही है, क्योंकि उन्होंने पदस्थापना के बाद कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद निगमायुक्त द्वारा संविदाकार का भुगतान कर दिया गया जो कि नहीं करना चाहिए था। 

पार्षदों ने पाइपलाइन में हुए भष्टाचार मामले में एम आई सी और परिषद ने भी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कब प्रस्ताव भेजा था इसके बाद कमिश्नर ने भ्रष्टाचार में शामिल जिम्मेदार 4 अधिकारियों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों में ही नगर निगम कमिश्नर का हृदय परिवर्तन हुआ और वह सभी अधिकारियों को बहाल कर दिए गए। आज वही अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहें हैं। यह कितना सही है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि स्वच्छता के नाम पर हर महीने दो करोड रुपए का बंदरबांट किया जा रहा है। 

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार