Singrauli News : सिंगरौली। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्निवाल कचनी सिनेमाघर में उपस्थित महिलाओ ,बालिकाओ को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि के लिए प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय महिला सुरक्षा शाखा से आशीष सिंह बागरी, सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। गणेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा सिनेमाघर में उपस्थित लगभग 200 से अधिक महिलाओ-बालिकाओ को अलग-अलग शिफ्ट में आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महिलाओ-बालिकाओ के लिये आज के समय में स्वंय की सुरक्षा के लिये प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि प्रशिक्षित महिला-बालिका ही विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकती है। इसी कड़ी को क्रियान्वित रखते हुये पुलिस अधिक्षक सिंगरौली ने महिला सुरक्षा के तहत अलग – अलग स्थानों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे है। Singrauli News
आत्मरक्षा प्रशिक्षण जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित हो रही हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को सबसे अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाएगा।सिनेमाघर मे उपस्थित महिलाओ-बालिकाओ ने अपना समय निकाल कर रुचि लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होने से महिलाओ,बालिकाओ में प्रशिक्षण प्राप्त करने की जिज्ञासा देखी जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे जिले की ज्यादा से ज्यादा महिलाओ एवं बालिकाओ को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। Singrauli News