February 12, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

सिटाडेल के काम को लेकर कलेक्टर ने आयुक्त को लगाई फटकार,पार्षदों ने कचरा कलेक्शन और निस्तारण नहीं करने की थी शिकायत

सिंगरौली।शहर एवं वार्ड  के विकास में वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका होती हैं। सभी वार्डो में विकास के कार्य होना चाहिए। एवं समय समय पर निगम के पूर्व बैठको में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वन के संबंध में पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर जानकारी से अवगत कराया जाने की पहल करे।उक्त आशय के  निर्देश कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पार्षदो की मांग पर चर्चा उपरांत नगर निगम आयुक्त को दिया गया।
 

विदित हो कि नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय के नेतृत्व में सामूहिक रूप से नगर निगम के  पार्षदो के साथ कलेक्टर को प्रस्तुत किए गए 11 सूत्रीय माग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुएं कलेक्टर ने कहा कि वार्ड पार्षदो के ही नेतृत्व में शहर का चहुमुखी विकास होता है।चर्चा उपरांत कलेक्टर ने कहा कि सभी वार्डो में विकास कार्य के लिए बजट का प्रावधान करे। तथा पार्षद निधि को बड़ाया जायें। वही ऐसे संविदाकार जिनके द्वारा समय एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण नही किया जा रहा है उन्हे ब्लैकलिस्ट करे।

कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम आयुक्त का यह दायित्व है कि पार्षदो का सम्मान करे साथ ही एमआईसी एवं परिषद के बैठक के दौरान जो निर्णय लिए जाते है उनके कार्यवाही के क्रियान्वन के संबंध में समय समय पर जोनवार पार्षदो की बैठक आयोजित कर नगर निगम आयुक्त जानकारी भी दे।ताकि पार्षदों को जानकारी हो सके कि जो निर्णय लिए गए है उन पर कार्यवाही हो सके। पार्षदो के द्वारा सौपे गए माग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था सिवरेज लाईन का कार्य करने वाले संविदाकार के द्वारा रोड को क्षतिग्रस्त करने के बाद पूर्व के भाति नही बनाई जाती है। जिसके संबंध में निगमायुक्त को निर्देश दिए गए कि सिवरेज एवं रोड निर्माण कार्य से संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्माण कार्यो को करना सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में रोडो की अनियमितता क्षति ग्रस्ती न हो।

वही मांग पत्र में इस आशय का उल्लेख था कि सिविल इंजिनियर से सिविल का तथा इलेक्ट्रिकल इंजिनियर से इलेक्ट्रिकल कार्य कराया जायें। जिस पर कलेक्टर द्वारा निगमायुक्त को निर्देश दिया गया कि सिविल इंजिनियर से सिविल का तथा इलेक्ट्रिकल इंजिनियर से इलेक्ट्रिक का कार्य कराए इसका आदेश जारी करे। क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था को बेहतरीन बनाने हेतु सफाई कर्मियो की संख्या नियमानुसार बढ़ाएं ताकि शहर एवं वार्ड की साफ सफाई अच्छी हो सके।

वही उपस्थित पार्षदों के द्वारा सिटाडेल कम्पनी के द्वारा सही ढंग से कार्य नही किया जा रहा ना ही प्रत्येक वार्डो में साफ सफाई की गाड़ियां भेजी जा रही है। गलत ढंग से भुगतान कराया जा रहा है जिस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि कार्य की जॉच करायें तथा संबंधित एजेंसी से अनुबंध के अनुसार गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जायें। बैठक के अंत में कलेक्टर ने पार्षदो से कहा कि समय पर बैठक आयोजित कर शहर के विकास के लिए बजट को पारित करे। ताकि वार्ड में समय पर विकास के कार्य हो सके।

About The Author