|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli news:फर्जी डॉक्टर पकड़ाया, बिना डिग्री के कर रहा था इलाज,मरीज की मौत के बाद गिरफ्तार

Singrauli News सिंगरौली।अगर किसी डॉक्टर के पास आप इलाज कराने जा रहे हैं तो उसके बारे में पता कर लें। कहीं ऐसा न हो कि जिससे आप इलाज कराने गए हैं। वह डॉक्टर आपको ठीक करने बजाय आपको और ज्यादा बीमार कर दे क्योंकि इस समय बहुत सारे डॉक्टर बीएचएमएस की पढ़ाई कर एलोपैथिक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण के साथ  इलाज कर रहे हैं। इसका पता तब चला जब बीएचएमएस डिग्री होल्डर के पास दर्द का इलाज कराने गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई या बाद में यह जांच का विषय है।

मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीत कुमार के पास से एलोपैथिक दवाइयां और मेडिकल किट बरामद हुई है। आरोपी लंबे समय से चितरंगी इलाके के ग्रामीण आदिवासियों का इलाज कर रहा था। आरोपी अजीत कुमार ने कल बताया था कि उसके पास बीएचएमएस यानी बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी की मेडिकल डिग्री हैं। Singrauli News

वहीं मृतक के भाई अनिल कुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि मनोज यादव इलाज के लिए अजीत कुमार के पास गए थे। खून की जांच के बाद मरीज को चक्कर आने लगे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि 20 मार्च को गलत इलाज से एक मरीज मनोज यादव की मौत हो गई। Singrauli news

पुलिस ने जांच के दौरान अजीत कुमार के क्लिनिक पर छापा मारा। वहां से एलोपैथिक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान परिषद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। Singrauli news

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार