Ramdaha : सिंगरौली 28 अगस्त। बैढऩ के माजनमोड़ एनसीएल कॉलोनी निवासी निगाही, जयंत से करीब 15 लोग अपने परिवारजन व रिश्तेदारों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने छत्तीसगढ़ प्रांत के कोरिया जिले के अंतर्गत भरतपुर ब्लाक के रमदहा जल प्रपात में गये हुए थे। जहां अचानक पानी के बढऩे से 7 लोगों के डूबने की आशंका है। जिसमें से 4 शव बरामद कर लिये गये हैं। वाटर फॉल में डूबे लोगों को तलाशने के लिए परिजनों की आंखे पथरा गई हैं। यह घटना बैढऩ इलाके में आग की तरह फैल गयी है। हासिल जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बैढऩ के समीपस्थ निवासी रविवार की सुबह करीब 15 लोग दो अलग-अलग वाहनों में सवार होकर पिकनिक मनाने छत्तीसगढ़ प्रांत के भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे.
Ramdaha : इसके बाद सभी दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढऩे के कारण ये हादसा हो गया है। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला, लेकिन तब तक में चार लोगों के मौत हो जाने की खबर है। जबकि एक को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 7 लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। शेष तीन लोगों की तलाश जारी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। खबर मिलने पर मौके पर छग के कोरिया पुलिस की टीम पहुंच गयी है। साथ ही इस हादसे की जानकारी प्रशासन को भी दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि छग प्रांत के कोरिया जिला प्रशासन से गोताखोरों को भी मौके पर भेज दिया गया है। जिसके बाद अन्य लोगों की तलाश जारी है.
इनकी जारी है खोजबीन
जानकारी के मुताबिक रमदहा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गये श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 वर्ष, श्रद्धा उम्र 14 वर्ष,हिमांशु 18 वर्ष पिता कमलेश एनसीएल कॉलोनी निगाही, अभय सिंह पिता योगेन्द्र सिंह 22 वर्ष एनसीएल कॉलोनी जयंत, ऋषभ पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी माजनमोड़ की तलाश जारी है.जबकि सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह उम्र 22 वर्ष माजनमोड़ को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। वहीं रत्नेश पिता योगेन्द्र सिंह 26 वर्ष निवासी एनसीएल कॉलोनी जयंत को मृत बताया जा रहा है. Ramdaha
पिकनिक मनाने गये थे इतने लोग
जानकारी के अनुसार आज रविवार को छत्तीसगढ़ प्रांत स्थित कोरिया जिले के रमदहा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने के लिए श्वेता उम्र 22 वर्ष, हिमांशु उम्र 18 वर्ष, श्रद्धा उम्र 14 वर्ष सभी के पिता कमलेश सिंह निवासी निगाही थाना नवानगर, अभय सिंह पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जयंत, ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी माजनमोड़, सुलेखा सिंह पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी जयंत,
नितिका सिंह पिता गयानाथ सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी निगाही, शिवानी सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी माजनमोड़, पल्लवी सिंह पिता गयानाथ सिंह उम्र 18 वर्ष, दिनेश सिंह पिता सतेन्द्र सिंह उम्र 16 वर्ष, लवली सिंह पिता सतेन्द्र सिंह उम्र 10 वर्ष निवासी घोरौली,निगाही, साक्षी सिंह पिता अजीत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी पोंड़ी नौगई, ज्योति सिंह उम्र 26 वर्ष गये हुए थे। जिसमें कई लोग सुरक्षित हैं। इसमें बालिकाएं भी शामिल हैं. Ramdaha
कलेक्टर एवं एएसपी कोरिया रवाना
घटना की खबर मिलते ही कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा रमदहा वाटर फॉल संबंधित दुर्घटना के परिपेक्ष्य में a प्रांत के जिला कोरिया के लिए देर शाम रवाना हो गये हैं. Ramdaha
जिला एवं पुलिस प्रशासन पीडि़त परिजनों के साथ सतत् संपर्क में हैं.
तीन लाशें बरामद अन्य की तलाश जारी. Ramdaha
छत्तीसगढ़ प्रांत की जिला कोरिया के थाना कोटाडोल अंतर्गत रमदहा वाटरफॉल में जिला सिंगरौली से पहुंचे पर्यटकों में से 07 व्यक्ति पानी में डूब गए जिनमें से स्थानीय लोगों द्वारा सुलेखा सिंह पत्नी ऋषभ सिंह 22 वर्ष निवासी माजनमोड थाना नवानगर को जीवित अवस्था में पानी से बाहर निकाल लिया गया. Ramdaha
स्थानीय लोगों द्वारा डूबे व्यक्तियों की तलाश प्रारंभ की गई जिसमें 1. हिमांशु पिता कमलेश सिंह 18 वर्ष निवासी निगाही थाना नवानगर सिंगरौली।
2. रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 वर्ष साकिन जयंत थाना विंध्यनगर सिंगरौली।3. ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह 24 वर्ष साकिन माजनमोड थाना नवानगर का शव बरामद हुआ है जबकि
अन्य लापता 03 व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।रात्रि होने के कारण बचाव कार्य बंद किया गया है जिसे कल प्रातः प्रारंभ किया जावेगा। जिला सिंगरौली पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परिजनों के साथ सतत संपर्क बनाया गया है तथा पुलिस बल एवं अन्य संसाधन मौके पर पहुंच चुके हैं. Ramdaha