भोपाल- मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल- प्रियंका गांधी पर भी सवाल किए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल जी खाट पर चर्चा करते हैं और संसद में सोते मिलते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि खाट सोने के लिए होती है और संसद चर्चा के लिए।इसी तरह वो खेती-किसानी के बारे में कुछ नहीं जानते और उस पर संसद में चर्चा की बात करते हैं।
राहुल जी खाट पर चर्चा करते हैं और संसद में सोते मिलते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि खाट सोने के लिए होती है और संसद चर्चा के लिए।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 30, 2021
इसी तरह वो खेती-किसानी के बारे में कुछ नहीं जानते और उस पर संसद में चर्चा की बात करते हैं।@RahulGandhi @INCIndia pic.twitter.com/vpcjIrZ1q4