मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार बिरसा मुंडा (Birsa Munda Jayanti) की जयंती जन-जातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas) के रूप में मना रही है। कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर इस कार्यक्रम से संबंधित कई तस्वीरें और वीडियो साझा की है। सीएम शिवराज द्वारा साझा की गई इन लम्हों के तस्वीर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जन-जातीय गौरव दिवस को किस स्तर पर मनाया जा रहा है। बता दें, 15 नवंबर को इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे।
सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि हमारे जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया। हमारी @BJP4MP की सरकार ने ही कई योजनाएं बनाई। भविष्य में भी हम जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।
हमारे जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया। हमारी @BJP4MP की सरकार ने ही कई योजनाएं बनाई। भविष्य में भी हम जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।#ChaloBhopal pic.twitter.com/wd6S5AaKNf
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 14, 2021
एक दूसरे ट्विट पर लिखा कि देश की आजादी के संग्राम में हमारे जनजातीय योद्धाओं, रणबांकुरों ने अभूतपूर्व योगदान दिया, लेकिन एक विशेष पार्टी ने लंबे समय तक शासन करते हुए इतिहास को अंग्रेजों की नजर से देखा और बताया। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी अब जनजातीय योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
देश की आजादी के संग्राम में हमारे जनजातीय योद्धाओं, रणबांकुरों ने अभूतपूर्व योगदान दिया, लेकिन एक विशेष पार्टी ने लंबे समय तक शासन करते हुए इतिहास को अंग्रेजों की नजर से देखा और बताया। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी अब जनजातीय योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। pic.twitter.com/jAsthNEBfs
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 14, 2021
सीएम शिवराज ने लिखा कि भैंस के सींग से निर्मित सिंगी की ध्वनि से प्रारंभ ठात्या नृत्य में ढोलक की थाप पर भुगड़ू की ध्वनि नृत्य को धीमी गति से तेज गति तक ले जाती है। लोक कलाकारों द्वारा इसकी आकर्षक प्रस्तुति में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने सिंगी वादन कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
भैंस के सींग से निर्मित सिंगी की ध्वनि से प्रारंभ ठात्या नृत्य में ढोलक की थाप पर भुगड़ू की ध्वनि नृत्य को धीमी गति से तेज गति तक ले जाती है। लोक कलाकारों द्वारा इसकी आकर्षक प्रस्तुति में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने सिंगी वादन कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। #ChaloBhopal pic.twitter.com/zMgSoNk0p4
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 14, 2021
भारिया जनजाति के लोकप्रिय भड़म नृत्य की प्रस्तुति में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भी लोक कलाकारों के साथ आनंद उठाया। इसमें ढोल टिमकी वादक घेरा बनाते हैं, जिसके बीच एक नर्तक लकड़ी उठाकर दोहरा गाता है। इसके अंतिम शब्द से वाद्य बजना शुरू होते हैं।“मन का आनंद गीत है और आत्मा का आनंद नृत्य। प्रकृति की गोद में कई पीढ़ियों के संस्कार से पल्लवित हमारी जनजातीय संस्कृति, लोक नृत्य और लोक गीत अपनी खनक से थिरकने को उत्साहित करते हैं। जनजातीय भाई-बहनों के साथ आनंद के यह क्षण अविस्मरणीय रहेंगे।”
भारिया जनजाति के लोकप्रिय भड़म नृत्य की प्रस्तुति में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भी लोक कलाकारों के साथ आनंद उठाया। इसमें ढोल टिमकी वादक घेरा बनाते हैं, जिसके बीच एक नर्तक लकड़ी उठाकर दोहरा गाता है। इसके अंतिम शब्द से वाद्य बजना शुरू होते हैं। #ChaloBhopal pic.twitter.com/Du8donaSl3
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 14, 2021
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj को सहरिया समुदाय के लोक कलाकारों ने लौह मुखौटा प्रदान कर स्वागत किया। लोक कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति से आनंदित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी उनके साथ नृत्य में भाग लिया। #जनजातीयगौरवदिवस https://t.co/QLav08K9vZ
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj को सहरिया समुदाय के लोक कलाकारों ने लौह मुखौटा प्रदान कर स्वागत किया। लोक कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति से आनंदित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी उनके साथ नृत्य में भाग लिया। #जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/QLav08K9vZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 14, 2021