Mahakal Sawari Ujjain: उज्जैन । श्रावण मास के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की परंपरा अनुसार निकलने वाली सवारी निकली। पहले श्रीमनमहेश मंदिर में पूजा अर्चना की गई। उसके बाद पालकी में सवार होकर राजाधिराज मन महेश रूप में जैसे ही मंदिर प्रांगण से प्रजा को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण के लिए निकले चहुंओर जय महाकाल का उद्घोष गूंज उठा। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान महाकाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सवारी में शामिल होने पर रोक लगा रखी है। इस कारण भक्तों ने दूर से ही अवंतिकानाथ के दर्शन किए।
राजाधिराज मनमहेश रूप में जैसे ही मंदिर प्रांगण से बाहर आए, चहुंओर जय महाकाल का उद्घोष गूंज उठा। #mpnews #ujjainnews #mahakalsawari https://t.co/xf1ZPEU8AH pic.twitter.com/U3BgVe4aXX
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 26, 2021
बता दें कि सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल दर्शन करने परिवार के साथ उज्जैन आए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चन की।मुख्यमंत्री के उज्जैन पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री कहीं रुके नहीं और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां लघुरुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए।
परंपरा अनुसार दोपहर 3.30 सभा मंडप में पुजारियों ने भगवान का पूजन किया। पूजन में कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ला भी मौजूद थे। संभा मंडप में पूजन के बाद शाम 4 बजे भगवान शाही ठाठ के साथ नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर के शहनाई द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी ने राजाधिराज को सलामी दी। इसके बाद सवारी रामघाट की ओर रवाना हुई।