……जब कलेक्टर बने मास्साहब विज्ञान के छात्रों से पूछे कई सवाल,उमावि गड़हरा एवं बरगवां का किया औचक निरीक्षण
सिंगरौली 11 दिसम्बर। उत्तल दर्पण एवं अवतल दर्पण एवं परावर्तन एवं अपवर्तन क्या है और इनमें अंतर क्या है इस तरह के सवाल कलेक्टर राजीव रंजन मीना गड़हरा विद्यालय पहुंच 10 वीं के छात्र-छात्राओं से पूछते हुए मास्साहब की भूमिका में नजर आये।
दरअसल कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी आरपी पाण्डेय एवं सहायक जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा एवं बरगवां विद्यालय का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सबसे गड़हरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां कक्षा 10 वीं के छात्राओं से विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्रों का उत्तर पूछने लगे। करीब 8 मिनट तक कलेक्टर कक्ष में मौजूद रहे और कई छात्राओं से विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न का उत्तर पूछने लगे। इस दौरान शिक्षिका से भी प्रश्रों का जबाव देने के लिए कहा। हालांकि छात्राओं एवं शिक्षिका के प्रश्रों के उत्तर से कलेक्टर संतुष्ट नजर आये। वहीं छात्र-छात्राओं से अतिरिक्त परीक्षा की तैयारी तथा पाठ्यक्रम की पूर्णता के संबंध में प्राचार्य, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से साप्ताहिक टेस्ट के आयोजन की चर्चा की। साथ ही कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में रसोईया एवं समूह के सदस्यों से जानकारी हासिल करते हुए उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को दोनों डोज का टीका लगा है कि नहीं जहां बताया गया कि दोनों डोज का टीका लग चुका है। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बनाया ब्लैक बोर्ड पर भारत का मानचित्र
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां पहुंचे और कक्षा 12 वीं भूगोल विषय के छात्र से ब्लैक बोर्ड पर भारत का मानचित्र बनाने के लिए कहा। हालांकि छात्र मानचित्र बनाने का भरपूर प्रयास किया। थोड़ी सी त्रुटि होने पर कलेक्टर स्वयं ब्लैक बोर्ड पर भारत का मानचित्र बना दिये। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ-साथ छात्राओं को पठन-पाठन के संबंध में नसीहत भी दिये। तत्पश्चात स्वसहायता समूह से मीनू भोजन के बारे में जानकारी हासिल की।