Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    राष्ट्रीय

    Singrauli News : सरई क्षेत्र में ओले ने मचाई तबाही,किसानों की बढ़ी चिंता, दर्जनों गांवों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

    दोपहर बाद सरई तहसील क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारिश के साथ भी ओले गिरने लगे। आलम यह था कि जैसे ही ओले गिरने लगे की देखते ही देखते खेत खलिहान, घरो के आंगन सफे द चादर की तरह नजर आने लगे।
    By Pro VindhyaMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Singrauli News : सरई क्षेत्र में ओले ने मचाई तबाही,किसानों की बढ़ी चिंता, दर्जनों गांवों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
    photo by me

    Singrauli News : सिंगरौली 4 मार्च। सरई तहसील अंचल में एक बार फिर से रूठी प्रकृति ने किसानों पर कहर बरपाया है। रविवार की दोपहर बाद तेज बारिश एवं ओलावृष्टि ने दो दर्जन से अधिक फसलो को तहस-नहस कर दिया है। इस आफत भरी बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों में हाय-तौबा मच गई है।

    दरअसल शनिवार से ही मौसम ने करट बदला हुआ है। कल से शनिवार से ही रिमझिम एवं बूंदाबांदी बारिश का दौर चल रहा था कि रविवार की अल सुबह करीब 4 बजे तेज तूफान के बाद बारिश हुई। इसके बाद आसमान में काले बादल मडऱा रहे थे। हालांकि सुबह देवसर, चितरंगी समेत अधिकांश हिस्से में बारिश होती रही। वही दोपहर बाद सरई तहसील क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारिश के साथ भी ओले गिरने लगे। आलम यह था कि जैसे ही ओले गिरने लगे की देखते ही देखते खेत खलिहान, घरो के आंगन सफे द चादर की तरह नजर आने लगे। Singrauli News

    बताया जा रहा है कि इस ओलावृष्टि से दलहनी फसल अरहर, चना , मसूर, मटर सहित दहलनी फसल , सरसो, अलसी वही रवी फसल गेहॅू, जौ के साथ-साथ आम के बौर एवं सब्जी के फसलो को भारी मात्रा में नुकसान होने के अनुमान लगाया जा रहा है। सरई क्षेत्र के शंकर प्रसाद जायसवाल, रमेश, चन्द्रशेखर, लखनलाल यादव, नीरज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया है कि ओलावृष्टि से फसलों से भारी क्षति हुई है। पिछले माह भी इस अंचल में ओलावृष्टि हुई थी। लेकिन राजस्व अमले ने जानबूझ कर नुकसान फसलो का प्रतिशत कम बताया। जिससे प्रभावित किसानों का मुआवजा राशि नही मिल पाई। Singrauli News

    इन गांवों में हुई ओलावृष्टि व बारिश

     जानकारी के मुताबिक रविवार को सरई तहसील क्षेत्र के साजापानी, बेलगांव, महुआ गांव, घोघरा, कोनी, गिड़ा, समुद, दियागड़ई समेत करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि व तेज बारिश हुई है और इस बेमौसम बारिश ओलावृष्टि हुई है और इससे फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रकृति की इस तबाही से अन्नदाताओं में हाय-तौबा मची हुई है। ओलावृष्टि से किसानो पर आफत आ गई है। सरई तहसील क्षेत्र के किसानों में बेचैनी छा गई है। साथ ही सैकड़ो अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही है। Singrauli News

    बैढऩ-चितरंगी क्षेत्र में बारिश ने किसानों निकाला दम

    ऊर्जाधानी क्षेत्र में रूक-रूक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। चितरंगी क्षेत्र में रविवार की सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। जबकि बैढऩ, देवसर क्षेत्र में रिमझिम फुहारो ने अन्नदाताओं की टेंशन बढ़ा दिया है। किसान आसमान में काले बादलों पर अन्नदाताओं की निगाहे लगीे हुई हैं। हालांकि सरई तहसील क्षेत्र में रूठी प्रकृति ने फसलों का काम तमाम कर दिया है। देवसर ,चितरंगी , माड़ा , सिंगरौली ग्रामीण तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से बचा हुआ है। लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल उमड़ रहे हैं। ऐसे में अन्नदाताओं की चेहरे पर इस गुलाबी भरी ठण्ड में पसीना आने लगा है। Singrauli News

    इनका कहना

    तहसील सरई क्षेत्र में ओलावृष्टि एवं बारिश होने की जानकारी कई पटवारियों से मिली है। इसमें फसलों को नुकसान हुआ है। कल दिन सोमवार से सर्वे का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अभी किसी प्रकार की जन हानि की खबर नही है।

    चन्द्रशेखर मिश्रा, तहसीलदार, तहसील  सरई

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर

    December 6, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.