नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय सेना के ये नौ जवान बर्फ पर पारंपरिक खुकुरी नृत्य करते नजर आ रहे हैं। सभी जवान एकदम सधे अंदाज में नृत्य कर रहे है। ये वीडियो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तंगधर सेक्टर का है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। फेसबुक पेज पर star 1news ने शेयर किया है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें https://fb.watch/aq3el1FZkq/
इस वीडियो में आप देख सकते है कि इस क्षेत्र में भारी बर्फ जमी हुई है। साथ ही यहां भारत की आन-बान-शान तिरंगा भी जमकर लहरा रहा है और जवान नृत्य कर रहे हैं।