MP/भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार को हो गया। शिवराज कैबिनेट में गुरुवार को कुल 28 नेताओं को मंत्री पद की शपथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई. कमलनाथ सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के 6 समर्थकों को मंत्री बनाया गया था जबकि शिवराज सरकार में 14 मंत्री सिंधिया खेमे के हो गए हैं. इस तरह से शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थकों का दबदबा साफ नजर आ रहा है.
इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
सिंधिया का दबदबा कायम
शिवराज कैबिनेट में गुरुवार को 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री जबकि 8 राज्य मंत्री शामिल हैं. इनमें सिंधिया समर्थक 14 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमें 7 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. शिवराज मंत्रिमंडल को देख सियासी गलियारे में कहा जाने लगा है कि बीजेपी सरकार में सिंधिया का दबदबा बरकरार है। इनमें महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, बिसाहू लाल सिंह, एंदल सिंह कंसान, राज्यवर्धन सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और बृजेंद्र सिंह यादव को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.इसके अलावा सिंधिया के करीबी तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत अप्रैल में ही कैबिनेट मंत्री बनाए जा चुके हैं.
1 Comment
tamoxifen adverse effects One of the limitations in our study was to use E2 E6 ratio for determination of physical status of HPV genome while Zhang et al.