नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 07662-255140, 255141, 255142, 255143 एवं 252830 पर करें संपर्क
रीवा । कोरोना संकट में जारी लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में फंसे रीवा जिले के मजदूरों को वापस लाने के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह जानकारी खुद कलेक्टर बसंत कुर्रे ने दी। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 07662-255140, 255141, 255142, 255143 एवं 252830 है।
कलेक्टर ने बताया है कि इसमें पीएचई के कार्यपालन यंत्री पंकज राव गोरखेड़े को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ एसपी शुक्ला, देशनायक मिश्रा, रेशी करोदिया एवं हेमलाल चौरसिया की डियूटी सुबह 6 बजे से 12 बजे तक लगाई गयी है। सोमेश डाकवाले को नोडल अधिकारी एवं सुनील मिश्रा, अवनीश द्विवेदी, विनोद तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, ब्रम्हानंद मिश्रा, माघवेन्द्र द्विवेदी, रघुनंदन पटेल, सत्येन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, विष्णु प्रसाद पाण्डेय, विनोद गुप्ता की डियूटी सुबह 6 बजे से 12 बजे तक लगाई गयी है। महिला एवं बाल विकास के सहायक संचालक आशीष द्विवेदी एवं परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही रामप्रताप सोंधिया, आशीष जैन, देवीदीन खटिक, राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, अनिल सिंह, अमर सिंह, रवि कोष्ठी, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, रामभक्त पाण्डेय, राजकुमार पाठक, सिद्धार्थ शर्मा, रामसुजान, सुभम शुक्ला, अजीत तिवारी एवं विवेक पटेल की डियूटी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक लगाई गयी है। जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था में व्याख्याता फैज अहमद सिद्दीकी एवं बीआरसी संजीव तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी डियूटी शाम 6 बजे से 12 बजे रात्रि तक लगाई गयी है। बीआरसी प्रवेश तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर इनकी डियूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गयी है।
2 Comments
Normally I do not read article on blogs, but I wish to say that this write-up very forced me to try and do it! Your writing style has been amazed me. Thanks, very nice post.
Hello there, simply changed into aware of your weblog thru Google, and found that it is truly informative. I’m gonna watch out for brussels. I will be grateful for those who continue this in future. Numerous people might be benefited out of your writing. Cheers!