उमरिया — जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज 57 नए पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि सरकारी रिकार्ड में 1 की मौत हो गई है। कोरोना बुलेटिन के अनुसार मानपुर निवासी 38 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। इस बीच सूत्रों की माने तो उमरिया जिले जिला मुख्यालय मैं भी दो मौतें हुई हैं। जिसमे एक पुरूष उम्र 35 निवासी खलेशर की मौत शहडोल में हुई है, और एक पुरुष उम्र 35 वर्ष लालपुर का है। वहीं शहरी क्षेत्र में 41 कोरोना पॉजिटिव आये हैं। नौरोजाबाद शहरी क्षेत्र में 1, चंदिया में 9, पाली जनपद में 3, वहीं करकेली में 00 लोग पॉजिटिव आये। वहीं मानपुर क्षेत्र में 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
अब तक जिले में सरकारी आंकड़े में 37 लोगों की मौत हो चुकी है, एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 757 हो गई, वहीं आज डिस्चार्ज होने वाले 148 रहे, जिले में पॉजिटिव केशों की संख्या 3084 हो चुकी हैं वहीं अभी तक 2290 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं आज तक 996 रिपोर्ट अप्राप्त हैं।