ग्वालियर के लखिया गांव के रास्ते में ट्रैक्टर को गलत तरीके से चलाने और मोटरसाइकिल सवार युवक को साइड नहीं देने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे की जमकर लाठी-डडों से मारपीट कर दी। इसी दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर हवाई फायर कर दिए। जिसका गांव के ही एक सख्स ने वीडियो बना लिया। विवाद के दौरान दोनों ही पक्षों के लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है। वही एक पक्ष ने एसपी से लिखित शिकायत की है कि पुलिस ने उनके कुछ लोगो पर झूठा केस लगाया है। वही पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोषा दिया है।
दरअसल देहात डबरा थाना क्षेत्र के लखिया गांव में डबरा से जा रहे गजेंद्र सिंह गुर्जर गांव के रास्ते जा रहा था। तभी रास्ते में परमाल सिंह बघेल अपना ट्रैक्टर ट्रॉली चलाकर घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से गजेंद्र ने अपनी गाड़ी से हॉर्न दिया लेकिन परमाल सिंह बघेल ने उसको साइड नहीं दी। गजेंद्र आक्रोशित होकर अपनी गाड़ी को तेजी से आगे निकालकर ले गया और ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे बाइक को खड़ा कर दिया। यहा दोनों के बीच विवाद हुआ। लेकिन उस समय दोनों शांत होकर अपने अपने घर चले गए। पर उसी दिन देर रात परमाल सिंह अपने साथी हकीम सिंह लाल सिंह और आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ गजेंद्र के घर पहुंचे। जहां गजेंद्र और परमाल के बीच विवाद होने लगा तभी गजेंद्र के भी कुछ लोग वहां आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे बरसाए वहीं परमाल अपने घर से लाइसेंस बंदूक लाकर हवाई फायर करने लगा जिसका लोगों ने चोरी छुपे वीडियो बना लिया।
विश्वस्त सूत्रों की माने तो दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद परमाल सिंह बघेल के 2 व्यक्ति और गजेंद्र सिंह गुर्जर के 4 से 5 लोग घायल हो गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो वहां पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंची और घायलों को इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया जहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद कुछ गंभीर लोगों को जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 8-8 से अधिक लोगो के खिलाफ क्रोस मामला दर्ज कर दिया। मंगलवार रात को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक पक्ष फायरिंग करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल किया है। पुलिस कार्रवाई से नाराज आज सुबह गजेंद्र गजेंद्र सिंह गुर्जर का पक्ष एसपी कार्यालय जा पहुंचा जहां उन्होंने एसपी अमित सांघी लिखित शिकायत कर फायरिंग और हमला करने का वीडियो सौंपा है। उन्होंने एसपी को बताया कि पुलिस के द्वारा उनके कुछ निर्दोष लोगों को झूठा फंसाया गया है इसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। वही एसपी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।