अनूपपुर। देशभर में इन दिनों महिला सशक्तिकरण (woman empowerment) पर काफी जोर दिया जा रहा है महिलाओं को राजनीति (politics) सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करने के लिए बड़े-बड़े योजना सहित कार्यशैली तैयार की जा रही है। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन उप तहसील फुनगा में किया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food Supplies Minister Bisahulal Singh) शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात करते हुए सरवण महिलाओं के लिए अजीबोगरीब बयान दे दिया ।
मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं, बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद (Minister comment on upper caste women) करके रखते हैं. उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो. मंत्री पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर चुनाव आयोग ने बीजेपी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था.
मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का दिया बयान अब विवादों के घेरे में आ गया है। दरअसल स्वर्ण महिलाओं को लेकर उनके द्वारा दिया गया विवादास्पद बयान चर्चा का विषय बन गया है। सवर्ण जाति सहित स्वर्ण महिलाओं पर बोलते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं दिया जाता था। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को आज भी कैद करके रखते हैं, जिसके कारण समानता का अभाव है। यदि समानता लाना है तो उच्च जाति के महिलाओं को भी घर से खींच कर बाहर निकालना होगा और उन्हें सामाजिक दृष्टिकोण में शामिल सभी विकसित गतिविधियों में शामिल करना होगा। यह वीडियो ANI ट्विटर हैंडल में शेयर किया गया है।
#WATCH | Thakur-thakar (upper castes) keep their women confined to their homes & don't allow them to work in society. Women of Thakurs&other big people should be dragged out of their homes & made to work in society to ensure equality: MP Minister Bisahulal Singh in Anuppur(24.11) pic.twitter.com/46962n0Puj
— ANI (@ANI) November 25, 2021
मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बयान अब विवादों के घेरे में है। दरअसल, सवर्ण महिलाओं को लेकर उनका विवादित बयान चर्चा का विषय बन गया है. उच्च जातियों सहित स्वर्ण महिलाओं के बारे में बात करते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अनुमति नहीं देते है. ठाकुर ठकार लोग आज भी अपने घर की महिलाओं को बंदी बनाकर रखते हैं, जिससे उनमें समानता का अभाव होता है। यदि समानता प्राप्त करनी है, तो उच्च जाति की महिलाओं को भी उनके घरों से खींच कर बाहर निकालना होगा और उन्हें भी सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़ी सभी उन्नत गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए।