भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में दो दिन पहले हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद एक बार फिर तबादले (MP Transfer) हुए हैं। इसकी जानकारी बुधवार को देर शाम दी गई। एक बार फिर मध्यप्रदेश शासन ने अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह तबादले गृह विभाग (home department) में किये गए हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट
बता दे सिंगरौली होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन को डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड, हरदा नियुक्त किया जबकि जे. एस. ओ मुख्यालय होमगार्ड, जबलपुर अश्वनी कुमार सूद को शिवपुरी होमगार्ड कमांडेंट डिस्ट्रिक्ट नियुक्त किया गया है।
वही धार होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विनोद बोरासी को जबलपुर जेएसओ मुख्यालय होमगार्ड नियुक्त किया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड, आगर मालवा हर्ष कुमार जैन को डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड दमोह नियुक्त किया गया है।