Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    उत्तर प्रदेश

    CM Yogi के मंत्री के सवाल का वीडियो वायरल, महिला बोलीं – इन्हें कौन नहीं जानता यें तो लुच्चा है, सब जानतें हैं….वीडियो वायरल

    CM Yogi Adityanath : CM Yogi केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतापूर्ण 9 साल पूरे होने के अवसर पर कामों को जनता के बीच बताने के लिए स्वतंत्र देव सिंह लखीमपुर खीरी पहुंचे थे. उन्होंने मंच से मोदी सरकार की उपलब्धियों को बिना रहते उसी समय वह ग्राम प्रधानों से लोगों का संवाद कर आन लगे।
    By Pro VindhyaJune 18, 2023Updated:June 18, 2023No Comments3 Mins Read
    CM Yogi के मंत्री के सवाल का वीडियो वायरल, महिला बोलीं - इन्हें कौन नहीं जानता यें तो लुच्चा है, सब जानतें हैं....वीडियो वायरल
    photo by google

    CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें वह मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं से प्रधान को सामने लाकर सवाल पूछते हैं तो महिलायें प्रधान को लुच्चा कहती हुई नजर आ रही हैं। महिलाओं का जवाब सुनकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी असहज नजर आने लगे। हालांकि उन्होंने स्थिति को संभाला और अपनी बात जारी रखी और महिला को बैठ जाने के लिए कहते नजर आए।

    बता दें कि प्रधान को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने सवाल पूछा था। वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर कामों को जनता के बीच बताने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। जनसभा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से महिलाओं से पूछा, “इन प्रधान जी को आप लोग पहचानती हैं, यही पानी पहुंचा रहे हैं?” इस पर महिलाओं ने जो जवाब दिया उसे सुनकर खुद मंत्री भी हैरान रह गये। हालांकि मंत्री जी ने खुद को संभालते हुए अपनी बात जारी रखते हुए महिला को बैठ जाने के लिए कहते नजर आए। CM Yogi Adityanath

    मंत्री जी महिला का जवाब सुन हो गए हैरान 

    स्वतंत्र देव सिंह के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि “इनको कौन नहीं जानता हैं, सब जानते हैं, गांव का लुच्चा है।” महिला बहुत कुछ बोलना चाह रहे थे लेकिन चुप करा दिया गया। महिला का जवाब सुनते ही ना केवल मंत्री जी मुस्कुराए बल्कि प्रधान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया साथ ही वहां मौजूद तमाम लोग हंसने लगे। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने महिला को बैठ जाने का नाम केवल इशारा किया बल्कि कहा- ‘अच्छा, बैठ जाओ, बैठ जाओ’। किसी ने इस पूरे  घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और अब यह वायरल हो गया। जिस पर लोग अब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। CM Yogi Adityanath

    स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार: इनको पहचानती हैं? प्रधान जी को? इन्होंने पानी पहुँचाया है।

    महिला: इनको सब पहचानते हैं। सब जानते हैं लुच्चा है।pic.twitter.com/28gyFclP8k

    — Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) June 15, 2023

    यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

    @Pt_shekhardixit यूजर ने लिखा, “एक महिला मंत्री जी से शिकायत कर रही है और मंत्री जी सरेआम चुप करा रहे हैं। यही है भाजपा का महिलाओं के प्रति सम्मान। जनता पहचान गयी है अब आप लोगों चाल चरित्र और चेहरे।” एक यूजर ने लिखा, “अंत में सब हंसने लगे, मंत्री जी ने महिला को बैठा दिया और प्रधान जी भी खुद के लिए लुच्चा सुनकर मुस्कुरा दिए और करते भी क्या? जनता भी क्या करे और बेचारे मंत्री जी भी क्या ही बड़ाई बताएं।” CM Yogi Adityanath

    एक अन्य यूजर ने लिखा, बीजेपी नेता हमेशा ही अपने नेताओं और समर्थकों की गलतियों को छुपाते हैं एक यूजर ने लिखा कि “धीरे-धीरे ही सही लेकिन जनता लुच्चों को पहचानने लग रही है और बहुत जल्द इनको इनकी सही जगह भेज देगी।” ऋषि तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि फिर उसको प्रधान क्यों बना दिया उन्हीं गांव वालों ने? जनता भी कुछ सही नहीं है। @alamjahangir25 यूजर ने लिखा कि जूते से मार लेती लेकिन ऐसी बेइज्जती नहीं करना चाहिए था। CM Yogi Adityanath

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.