photo by me
Singrauli News सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता की इस आशय की शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण अस्था रखते हुयें यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतंत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुयें निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, सामुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Singrauli News
पंद्रहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन आज पीएम एक्सीलेंश कालेज बैढ़न में
सिंगरौली। पंद्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न होगा। साथ ही जिले के सभी उपखंडों के मतदान केंद्रों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा युवा मतदाताओं को एपिक कार्ड का वितरण करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में मतदाता की शपथ भी दिलाई जाएगी । Singrauli News
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव