Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    Singrauli news : हल्का पटवारी विजयपुर से काश्तकार परेशान, गिरदावली मे हेर फेर कर लूट रहे किसानो को, काश्तकारो ने लगाया आरोप

    Singrauli news: सिंगरौली। जिले के तहसील चितरंगी अंतर्गत हल्का पटवारी विजयपुर से काश्तकार काफी परेशान हाल है। बताया जाता है कि हल्का पटवारी के द्वारा बिना साक्ष्य के आधार पर गिरदावली भरी जा रही है। काश्तकारों ने पटवारी पर गंभीर
    By Pro VindhyaMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Singrauli news : हल्का पटवारी विजयपुर से काश्तकार परेशान, गिरदावली मे हेर फेर कर लूट रहे किसानो को, काश्तकारो ने लगाया आरोप
    hpoto by me

    Singrauli news : सिंगरौली। जिले के तहसील चितरंगी अंतर्गत हल्का पटवारी विजयपुर से काश्तकार काफी परेशान हाल है। बताया जाता है कि हल्का पटवारी के द्वारा बिना साक्ष्य के आधार पर गिरदावली भरी जा रही है। काश्तकारों ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगाया है कि अपने चहेतो को पटवारी सिर्फ लाभ दे रहे हैं। इस गंभीर समस्या की ओर काश्तकारों ने तहसीलदार चितरंगी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कराए जाने की पूरजोर मांग की है।

    जानकारी में बताया गया है कि हल्का पटवारी विजयपुर सतीश चंद्र गौरव अपने मनमानी पर उतारू है कहां जा रहा है कि पटवारी सतीश चंद्र गौरव के पास विजयपुर के साथ-साथ गड़वानी और धरौली का भी प्रभार है। एक साथ तीन गांव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं काश्तकारो की बातों को माने तो पटवारी तीन गांव के प्रभार लेने के बाद पूरी तरीके से मनमानी पर उतारू है। इधर बता दें कि बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसाने की फैसले काफी बर्बाद हुई है। बताया जाता है कि चितरंगी क्षेत्र में ओलावृष्टि तो नहीं हुई है लेकिन बे- मौसम बारिश से दलहन और तिलहन फैसले बर्बाद हुई है। इस क्षतिपूर्ति को पाने के लिए किसान पटवारी के पास चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पटवारी इसी का फायदा उठाकर मनमानी तरीके से भेजा वसूली में जुट गए हैं।Singrauli news

    बताया जाता है कि हल्का पटवारी विजयपुर के द्वारा गिरदावली में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। काश्तकारो की बातों पर गौर करें तो जब किसान पटवारी को फोन करते हैं तो पटवारी के द्वारा फोन भी रिसीव नहीं किया जाता है और इनका निवास स्थान बैढ़न बताया जाता है। पटवारी ना तो चितरंगी मुख्यालय में निवास करते हैं और नहीं हल्का क्षेत्र में ऐसे में किसान काफी परेशान हाल हैं। बताया जाता है कि गिरदावली फर्जी तरीके से भरी जा रही है अगर खेत में सरसों की खेती बोई गई है तो उसमें गेहूं भरा जा रहा है इस तरह की हिलाहवाली पटवारी के द्वारा किया जा रहा है। Singrauli news

    किसान बताते हैं कि जो भी किसान पटवारी को गिरदावली भरने के लिए पैसे देते हैं उनका सही तरीके से कार्य किया जाता है नहीं तो अन्य किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि पटवारी स्थल पर बिना जाए ही गिरदावरी भर रहे हैं अपने चहेते लोगों के घरों में बैठकर मनमानी तरीके से कोरमपूर्ती की जा रही है। इस गंभीर समस्या की ओर किसानों ने एसडीएम और तहसीलदार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कार्यवाही की पुरजोर मांग की है। Singrauli news

    इनका कहना है

    मुझे तीन जगह का प्रभार मिला हुआ है मैं अब परिवार के साथ चितरंगी में शिफ्ट हो गया हूं। किसी भी किसान के साथ गलत नहीं किया हूं। हो सकता है कुछ किसानों का गिरदावली छूट गई हो। उसे पूर्ण किया जाएगा।

     सतीश चंद्र गौरव, पटवारी, हल्का विजयपुर

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.