Singrauli News सिंगरौली।पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागिय अधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारीयों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी मे बताया गया कि बीते 20 जनवरी को चौकी गोरबी थाना मोरवा द्वारा आरोपी कमलेश कुमार उर्फ लकी साकेत पिता भइयालाल साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बरहवा टोला थाना मोरवा जिला सिंगरौली ग्राम गोरबी बस्ती मैग्जीन मोड़ के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये रखा हुआ था। आरोपी के पास से 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती 7,500 का जप्त कर अपराध क्रमांक 34/2025 पंजीबद्ध कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही मे उप निरी. भिपेन्द्र पाठक चौकी प्रभारी गोरबी, सउनि गुलराज सिंह, सतीश दिक्षित, प्र.आर. नरेन्द्र यादव, राजबहोर प्रजापती, आर. कियामुद्दीन की सराहनीय भूमिका रही है। Singrauli News
अमानत बचत माह विशेष अभियान अंतर्गत चितरंगी मे किसान सम्मेलन आयोजित

सिंगरौली। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी शाखा चितरंगी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कमल मकाश्रे के निर्देशन में शाखा प्रबंधक चितरंगी राजीवलोचन सिंह के द्वारा अमानत बचत पखवाड़ा के अन्तर्गत बचत माह विशेष के तारतम्य में क्षेत्र के सभी किसानों अमानतदारों का सम्मलेन बुलाया गया। जिसमे सैकड़ों की उपस्थिति रही। Singrauli News
शासन एवं जिला सहकारी बैंक तथा समितियों द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें सम्मानित जनों द्वारा प्रभावित होकर उत्साह पूर्वक 8 अमानतदारों का 15 लाख रुपये का फिक्स डिपोजिट कराया गया तथा 13 नए बचत खाता खोला गया बचत खाता धारकों द्वारा 5 लाख रूपये जमा किया गया तथा 3 कालातीत ऋणी सदस्यों द्वारा 29 हजार रूपये की वसूली हुई।
उक्त अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय कृत व्यवसायिक क्षेत्रीय ग्रामीण अन्य बैंकों की तुलना में सर्वाधिक ब्याज सुविधा का लाभ वरिष्ठ जनों के लिए एक प्रतिशत अधिक ब्याज दर की सुविधा आपकी अमानतें शान द्वारा मान्यता प्राप्त बीमा कंपनी से विमित एवं सुरक्षित। आरटीजीएस एवं निफ्टी की सुविधा सस्ती दर पर मुख्य शाखा सीधी में सस्ती दर पर लाकर्ष की सुविधा शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्प अवधि कृषि ऋण अंतर्गत केसीसी की सुविधा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सुविधा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की सुविधा उपलब्ध है। Singrauli News
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राजीवलोचन सिंह पर्यवेक्षक/कैशियर नयनबहादुर सिंह सीताराम बैश आपरेटर पंकज सिंह समिति प्रबंधक गढ़वा अनिल कुमार सिंह समिति गढ़वा आपरेटर श्रीराम जायसवाल समिति प्रबंधक चितरंगी संजय सिंह सहायक समिति प्रबंधक चितरंगी लोकनाथ सिंह समिति प्रबंधक बरहट बसंत सिंह सहायक समिति प्रबंधक बरहट संतलाल यादव समिति बरहट आपरेटर सर्वेश कुमार सिंह समिति प्रबंधक घोघरा राजेश कुमार वैस एवं सैकड़ो की संख्या में सम्मानित किसान एवं अमानतदारों की उपस्थिति रही। Singrauli News