|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

बंधौरा क्षेत्र में गांजा एवं अवैध शराब का कारोबार जोरो पर, पुष्कर की वसूली की हो रही चर्चा!

सिंगरौली 2 जनवरी। पुलिस चौकी बंधौरा क्षेत्र में इन दिनों शराब एवं गांजा का कारोबार जोर पकड़ लिया है। आरोप है कि पुलिस एवं आबकारी महकमे के सांठगाठ के चलते कारोबारियों को खुली छूट मिल चुकी है। निजी बिजली उत्पादन कंपनी न्यू गेट के इर्दगिर्द सवाईलाल सब पर सवाशेर साबित हो रहा है।

दरअसल बंधौरा चौकी पुलिस क्षेत्र में शराब के साथ-साथ गांजे का कारोबार काफी जोर पकड़ा हुआ है। आलम यह है कि गढ़ाखांड़ में स्थित एक निजी बिजली कंपनी के न्यू गेट के सामने इर्दगिर्द अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब एवं गांजा का कारोबार व्यापक पैमाने पर फल फूल रहा है। सूत्र बताते हैं कि यहां रोजाना 50 पेटी से अधिक एक समय सीमा के अन्दर चन्द घंटो में ही देशी-विदेशी शराब बिक जाती है। वही इसी के इर्दगिर्द भारी मात्रा में आसानी से गांजे की पुड़िया भी उपलब्ध हो जाती है। इतना ही नही चर्चाएं यहां तक है कि सवाईलाल और हनुमान की कृपा से आबकारी एवं पुलिस महकमे पर सवाशेर साबित हो रहा है।

गांजा एवं देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री इलाके में एक ही जगह नही बल्कि कर्सुआ, नगवां, मलगा मोड़ में धड़ल्ले के साथ बिक्री की जा रही है। यहां भी चुनिंदा कारोबारियों को खाकी वर्दी की ओर से छूट मिली हुई है। इस तरह के आरोप कई गांव के प्रबुद्धजनों के द्वारा लगाया जा रहा है। बीच -बीच में इसकी शिकायतें भी पुलिस के यहां पहुंचती रही है। लेकिन पुलिस उक्त अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने से बचती नजर आती है। यहां से अच्छा-खासा पुलिस को हर महीने सेवा-सत्कार भी होता रहता है। इसी के चलते पुलिस उक्त अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने का साहस नही जुटा पाती है। सूत्र बताते हैं कि अवैध शराब, गांजा और डीजल कारोबार की वसूली पुष्कर नाम का कोई पुलिसकर्मी कर रहा है। और वहीं अवैध कारोबारी की मुखबिरी कर रहा है।

यहां बताते चले कि उक्त बिजली उत्पादन औद्योगिक कंपनी में हजारों की संख्या में मजदूर भी कार्यरत हैं। जहां कंपनी के न्यू लेबर गेट के सामने अवैध शराब का कारोबार खोलकर लोगों को नशेड़ी बनाने में कारोबारी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। यहां के कई नागरिको ने सीधे-सीधे पुलिस पर अवैध कारोबार करने का आरोप लगया है। प्रबद्ध नागरिको ने एसपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उक्त अवैध कारोबार को बन्द कराये जाने की मांग की है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार