|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्त

कलेक्टर गौरव बैनल का सख्त एक्शन, गैस माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर


सिंगरौली । जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कलेक्टर गौरव बैनल का सख्त रुख अब जमीन पर दिखने लगा है। उनके स्पष्ट निर्देशों के बाद राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बैढ़न क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस माफियाओं के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया।

गौरतलब है कि उपखंड अधिकारी सुरेश जाधव के नेतृत्व में टीम ने ताली बैढ़न स्थित नवभारत इंटरप्राइजेज और एस.के. किचनवेयर पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग का खेल पकड़ा गया। नवभारत इंटरप्राइजेज से 2 भरे और 2 खाली सिलेंडर के साथ 2 रिफिलिंग मशीनें जब्त की गईं, जबकि एस.के. किचनवेयर से 2 भरे, 2 खाली सिलेंडर और 1 रिफिलर बरामद हुआ। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बन गया है।जब्त किए गए सिलेंडर और उपकरणों को सुरक्षा कारणों से अंजली भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित फर्मों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान अपर तहसीलदार अभिषेक यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शम्मी कुमार पटले सहित राजस्व टीम मौजूद रही।प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का इस तरह दुरुपयोग न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार