Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    Singrauli News : एनएच 39 के गोदवाली में कोल डस्ट निगल रही जिंदगी

    एक लेन कोलयार्ड में तब्दील दूसरी में कोल डस्ट की मोटी परत, प्रदूषण नियंत्रण अमला एसी में बैठ खा रहे मलाई
    By Pro VindhyaApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Singrauli News : एनएच 39 के गोदवाली में कोल डस्ट निगल रही जिंदगी
    photo by me

    Singrauli News : सिंगरौली : जिले के गोदवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 39 मुख्य मार्ग की सड़क एक लेन सड़क कोल यार्ड के लिए सुरक्षित हो गया है वही चालू दूसरे लेने की सड़क कोल डस्ट से पटी है। कोयला लोडिंग और अनलोडिंग से इस मार्ग से गुजरना काफी जोखिम भरा हो गया है। राहगीरों की हर सांस में कोयले की धूल खुल रही है। यूं कहे कि धूल के गुबार से यहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

    प्रदूषण से कराह रहे गोदवाली वासियों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। प्रदूषण के कारण तथा उसके निवारण पर कई बार बैठक व एक्शन प्लान बनाया गया लेकिन सब कागजों व आश्वासन में ही सिमट कर रह गया। अभी भी धूल की मोटी परत सड़क की पटरियों पर पड़ी है। Singrauli News

    इससे एमपीआरडीसी के अधिकारी भी अंजान हैं। जिसके चलते कोयले का लोडिंग- उनलोडिंग कार्य करने वाले संविदाकारों को हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। Singrauli News

    गौरतलब हैं कि एनएच 39 गोदवाली में रेलवे का कोलायार्ड बनाया गया है। यहां एनसीएल की खदानों से सड़क के जरिए कोयल का परिवहन किया जाता है। फिर इस कोयले को रेलवे ट्रैक में लोडिंग की जाती हैं। रेलवे कोलायार्ड के बगल से नेशनल हाईवे एनएच 39 गुजरती है। इस दौरान कोयले के लोडिंग और अनलोडिंग से धूल के गुबार उड़ता है। गोदवाली क्षेत्र में करीब 1 किलोमीटर रेलवे कोलयार्ड के किनारे सड़क में मोटरसाईकिल से चलना भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़क की एक लेंन कोलियार्ड में तब्दील है जबकि दूसरी लेन की सड़क पर एकत्रित कोयले की गर्द जमा है। Singrauli News

    कभी पानी का छिड़काव नहीं होने से चारों ओर धूल फैलने से दिन में ही अंधेरे जैसा महसूस होता है। प्रदूषण से वातावरण पूर्णतया विषाक्त हो गया है। कोल डस्ट से लोग सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। सबसे दयनीय स्थिति दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों की है। एक किलोमीटर तक धूल सड़क से भी ऊंची हो गई है। यह क्षेत्र का सफर आए दिन जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क से पटरी पर उतरते ही दोपहिया वाहन चालक कोल डस्ट में फंसकर धूल की चादर ओढ़ ले रहे हैं। गड्ढों में तब्दील पटरी पूर्णतया धूल के गर्द से पटी है। Singrauli News

    इसके बावजूद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला और एनसीएल अधिकारी बेशुध है। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी पर कोयला कोल ठेकेदारों को संरक्षण देने का आरोप है। क्षेत्रीय नागरिकों ने मुख्य मार्ग की पटरी पर दो साल से जमे धूल को हटाने की मांग की है। हालात बयां करते हैं कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी भीषण गर्मी में अपने दफ्तरों के 22 डिग्री टेंपरेचर में आराम फरमा रहे हैं। वहीं अधिकारियों को कोल संचालकों से हर महीने मोटी सुविधा शुल्क पहुंच रही है। यही वजह है कि अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। Singrauli News

    छाया रहता है एनएच 39 के किनारे काला धुंआ

    सुबह होते ही आसमान पर कोयले की डस्ट के कारण काला धुंआ जैसा दिखने लगता है। लोग इस समस्या से परेशान हो रहे हैं। समस्या के समाधान को लेकर प्रबंधन जो कहता है वह होता नहीं है। जमीनी स्तर पर समस्या कई सालों से व्याप्त है और यही कारण है कि लोग गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित हो चुके हैं। पूरे दिन सड़कों पर उड़ती डस्ट की वजह से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। जब लोग आवाज उठाते है तो उनको शांत कर दिया जाता है। उड़ते डस्ट पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव कराया जाना अनिवार्य है। Singrauli News

    लोडिंग-उनलोडिंग संविदाकारों को संरक्षण 

    एनसीएल अधिक से अधिक कोयले का खनन करने और डिस्पैच करने में जुटा है तो वहीं रेलवे कोयला डिस्पैच और राजस्व को बढ़ाने में लगा है। प्रतिदिन सीसीएल की खदानों से हजारों डंपर गाड़ियां कोल यार्ड पहुंच रहे हैं। वहीं संविदा कार और ट्रांसपोर्टर तय कोयले के स्टॉक से ज्यादा एन एच 39 के किनारे कोयले का पहाड़ खड़ा कर दिया है. यहां सड़कों में कभी पानी का छिड़काव नहीं होता है। सूत्रों की माने कोयला स्टीम की चोरी को रोकने के लिए संविदा कार पोकलैंड मशीन और जेसीबी मशीन से कोयले को तोड़ते हैं। जिससे कोयल के छोटे-छोटे कण हवा में मिल जाते हैं। यह सब कारोबार रेलवे अधिकारीयों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों के संरक्षण में किया जा रहा है। Singrauli News

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.