February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Singrauli News : आपरेशन मुस्कान: गुम बालको को बरका चौकी पुलिस ने किया दस्तयाब ,शाउमा विद्यालय जयंत में सृजन कार्यक्रम आयोजित

Singrauli News : आपरेशन मुस्कान: गुम बालको को बरका चौकी पुलिस ने किया दस्तयाब ,शाउमा विद्यालय जयंत में सृजन कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News : आपरेशन मुस्कान: गुम बालको को बरका चौकी पुलिस ने किया दस्तयाब ,शाउमा विद्यालय जयंत में सृजन कार्यक्रम आयोजित

photo by me

Singrauli News सिंगरौली । बरका चौकी पुलिस आपरेशन मुस्कान के तहत तीन व छ: माह से गुम बालको को दस्तयाब कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। यह कारवाही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में बरका चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने की है।

चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरई में फरियादी लालबहादुर सिंह निवासी धौहनी का अपने भतीजा मोहन सिंह के गुमने एवं फरियादी रामलखन साकेत  निवासी सर्राटोला  अपने लडक़ा मनधारी साकेत के गुमने की सूचना दिये थे। सूचना पर पुलिस गुमशुदा कायम कर विवेचना में ले लिया था।

जहां 19 जनवरी को 6 माह से गुमशुदा बालक मोहन सिंह पिता शिवनारायण सिंह को गजराबहरा व  20 जनवरी को को 3 माह से गुमशुदा बालक मनधारी साकेत पिता रामलखन साकेत को  रामनगर कला जिला सीधी से दस्तयाब  कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। उक्त कारवाही में उप निरी. संदीप नामदेव, एस के सोनवानी,प्रआर माधव प्रताप सिंह,पुष्पराज सिंह, आर जितेन्द्र अहिरवार, अभिषेक पाण्डेय, फत्ते बहादुर सिंह, मनीष ठाकुर जुझार मीणा की भूमिका रही Singrauli News

शाउमा विद्यालय जयंत में सृजन कार्यक्रम आयोजित

Singrauli News सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदायिक पुलिसिंग योजना के अंतर्गत एवं  पुलिस अधीक्षक  मनीष खत्री के निर्देशन महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली द्वारा आज सोमवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयंत में विशेष जागरूकता कार्यक्रम सृजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों,पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, साइबर फ्राड और गुड टच बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और डायल 100 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई और आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई। Singrauli News

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा की उप निरीक्षक प्रीति साकेत, सउनि अशोक सिंह तोमर, महिला आरक्षक सीआईडी पूर्वा पचौरी, चौकी जयंत से सउनि श्याम बिहारी द्विवेदी, आर. महेश पटेल और विद्यालय का समस्त स्टाफ  उपस्थित रहे। Singrauli News

About The Author