|
Breaking News
सिंगरौली महुआ गांव में दरिंदगी: घर में घसीटकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, धमकी के बाद हफ्ते भर चुप रही पीड़ितानगर निगम की नाक के नीचे रोज बर्बाद हों रहा लाखों लीटर पानी, पार्षद बोले- मुझे कभी दिखाई नहीं दिया!मीडिया बैन के पीछे छिपी सच्चाई बेनकाब! SDM के छापे में खुली स्कूलों की पोल, डीईओ की व्यवस्था पर बड़े सवाल300 मीटर में बारूद का खेल! जयंत परियोजना में ‘चड्डा’ कंपनी की ब्लास्टिंग से दहशत, नियमों की उड़ रही धज्जियांTransfer controversy : “थाने खाली, सवाल ‘फ़ालतू’! सिंगरौली पुलिस पर बड़ा सवाल-लाइन में अफसर फिर भी तैनाती क्यों नहीं ?”DGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारीAnganbadi Controversy : आंगनवाड़ी में ‘आपत्तिजनक बोर्ड’ का खेल! चितरंगी में WCD की निगरानी फेल ?करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशानसिंगरौली महुआ गांव में दरिंदगी: घर में घसीटकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, धमकी के बाद हफ्ते भर चुप रही पीड़ितानगर निगम की नाक के नीचे रोज बर्बाद हों रहा लाखों लीटर पानी, पार्षद बोले- मुझे कभी दिखाई नहीं दिया!मीडिया बैन के पीछे छिपी सच्चाई बेनकाब! SDM के छापे में खुली स्कूलों की पोल, डीईओ की व्यवस्था पर बड़े सवाल300 मीटर में बारूद का खेल! जयंत परियोजना में ‘चड्डा’ कंपनी की ब्लास्टिंग से दहशत, नियमों की उड़ रही धज्जियांTransfer controversy : “थाने खाली, सवाल ‘फ़ालतू’! सिंगरौली पुलिस पर बड़ा सवाल-लाइन में अफसर फिर भी तैनाती क्यों नहीं ?”DGP के आदेश को चुनौती: सिंगरौली के एसआई तबादला रुकवाने में जुटे, सिफारिश और पैसों से पलटने की तैयारीAnganbadi Controversy : आंगनवाड़ी में ‘आपत्तिजनक बोर्ड’ का खेल! चितरंगी में WCD की निगरानी फेल ?करोड़ों खर्च के बावजूद गंदगी कायम, पचखोरा में बदहाल सड़कें और सड़ता कचरा से लोग परेशान

Singrauli News : हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित- विश्वामित्र

Singrauli News सिंगरौली। प्रदेश सरकार विद्यालयों में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले एवं विद्यालयों में पठन पाठन,  विद्यार्थियों को घर से विद्यालय आने जाने एवं बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं कर रही है। हमारी सरकार शिक्षा के साथ सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Singrauli News सिंगरौली। प्रदेश सरकार विद्यालयों में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले एवं विद्यालयों में पठन पाठन,  विद्यार्थियों को घर से विद्यालय आने जाने एवं बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं कर रही है। हमारी सरकार शिक्षा के साथ सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उक्त आशय के विचार मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने शा. कन्या  उच्चमावि पतुलखी एवं  पीएम श्री विद्यालय खुटेली में आयोजित नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। विद्यालय के प्राचार्यों द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं की कक्षावार जानकारी एवं सायकल वितरण की जानकारी दी गई तथा विद्यालय में आवश्यक कार्यों मांगो से अवगत कराया।

क्षेत्रीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव प्रदेश के सभी विद्यालयों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन, पाठ्य पुस्तक सायकल से लेकर आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराएं जाएंगे। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सावधानी से सायकल चलाने की एवं अच्छे से पठन पाठन करने की सलाह दी। Singrauli News

मन की बात कार्यक्रम में सिंगरौली पहली बार उत्कृष्ट जिलों में शामिल

Singrauli News सिंगरौली। रविवार को प्रधानमंत्री  के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन में भाजपा सिंगरौली प्रदेश के उत्कृष्ट जिलों में स्थान बनाने में सफल रहा है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व एवं जिलामंत्री पूनम गुप्ता के प्रभार में ये कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन होना था।

वरिष्ठ नेताओं की श्रेणी में प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह बूथ क्रमांक 20, विधायक रामनिवास शाह बूथ क्रमांक 130, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम बूथ क्रमांक 158, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल बूथ क्रमांक 23, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी बूथ क्रमांक 189, जिलामंत्री विनोद चौबे बूथ क्रमांक 112 पर रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने बताया कि वो स्वयं बूथ क्रमांक 127 पे उपस्थित थे और उन्होंने बताया कि जिले भर के 985 बूथों में 820 बूथों पर ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिला मन की बात कार्यक्रम में पहली पारी उत्कृष्ट स्थान पर है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। Singrauli News

जिलाध्यक्ष ने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिले तथा मंडल के पदाधिकारियों,मोर्चे के पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा उनका आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार